समोसे में मिला कॉकरोच

इंदौर में समोसा खाते ही दिखा मरा कॉकरोच, दुकानदार बोला- गलती से आ गया होगा

इंदौर में एक युवक ने समोसा खाते समय उसमें मरा हुआ कॉकरोच पाया। दुकानदार ने इसे एक गलती बताया। मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग में की गई है।

By : नरेंद्र सिंह
इंदौर में समोसा खाते ही दिखा मरा कॉकरोच, दुकानदार बोला- गलती से आ गया होगा

बारिश से बचने के लिए रुके एक युवक ने पास की दुकान से गरम समोसा खरीदा था। लेकिन जैसे ही उसने समोसे का एक टुकड़ा खाया, अंदर मरा हुआ कॉकरोच देखकर उसके होश उड़ गए। युवक ने तुरंत इसका वीडियो बनाया और दुकानदार को जानकारी दी।मामला इंदौर के चिकमंगलूर चौराहे के पास श्रम शिविर का है। पीयूष मौर्य ने यहां रतलाम नमकीन से समोसा खरीदा था। शिकायत के मुताबिक, समोसा खोलने पर उसमें कॉकरोच दिखाई दिया।

युवक ने बनाया वीडियो

पीयूष ने समोसे में कॉकरोच मिलने का वीडियो बनाया और दुकानदार को इसकी जानकारी दी। उनके मुताबिक, दुकानदार ने कहा कि कॉकरोच गलती से समोसे में आ गया होगा।दुकानदार ने कथित तौर पर यह भी कहा कि वीडियो बनाना है तो बना लो, इंसान से गलती हो जाती है। उसने कॉकरोच जानबूझकर डाले जाने से इनकार किया।इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ देर बहस हुई। युवक ने मामले की शिकायत करने की बात कही।

CM हेल्पलाइन और खाद्य विभाग में शिकायत

पीयूष ने मामले की शिकायत CM हेल्पलाइन और खाद्य सुरक्षा प्रशासन से की है। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की ओर से मामले में कार्रवाई की बात कही गई है।अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि समोसे में कॉकरोच कैसे पहुंचा और खाद्य सामग्री तैयार करने व रखने के दौरान स्वच्छता के मानकों का पालन किया गया था या नहीं।फिलहाल शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच और कार्रवाई पर नजर है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के सुपर कॉरिडोर में नए इंफोसिस सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ करेंगे, जिससे तकनीकी और रोजगार क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की आत्महत्या में नया मोड़। पति ने दीपक खंडेलवाल पर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज किया।

10 दिवसीय गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन का बड़ा कदम, CCTV और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

10 दिवसीय गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन का बड़ा कदम, CCTV और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर ने गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु 20 करोड़ रुपए की पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस पॉलिसी अपनाई है।

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

भोपाल के आयुर्वेदिक कॉलेज कैंटीन में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई गईं, जैसे सड़ी प्याज और पुरानी ब्रेड का उपयोग।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर