Indore News: इंदौर फिर हुआ नंबर हुआ 1

indore-news-indore-again-became-number-1

Indore News: इंदौर फिर हुआ नंबर हुआ 1

By:

Ranu

indore news इंदौर फिर हुआ नंबर हुआ 1

Indore News: स्वच्छता में नवंर बन इंदौर अब सोलर सिस्टम से बिजली बनाने में भी नंबर एक हो गया है. पिछले 6 महीने में छतों और परिसरों में सोलर पैनल लगाने वालों की संख्या में करीब 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मालवा-निमाड़ में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इंदौर और देवास जिले में दर्ज की गई है। छतों पर सोलर पैनल लगातार बिजली बनाने के मामले में इंदौर प्रदेश में सबसे आगे है।

Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

इंदौर सबसे आगे

बिजली कंपनी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में सोलर सिस्टम के माध्यम से बिजली बनाने में इंदौर पूरे प्रदेश में नंबर वन है। इंदौर में इस समय 10 हजार 700 से ज्यादा छतों पर सोलर सिस्टम के माध्यम से बिजली बनाई जा रही है। इंदौर मध्य शहर, सुपर कॉरिडोर क्षेत्र, बाइपास से लगी कॉलोनियों, औद्योगिक इलाकों में सूरज की किरणों को सहेज कर बिजली तैयार की जा रही है। इंदौर के बाद भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर का नंबर आता है। भोपाल में लगभग 7 हजार, जबलपुर में लगभग 3 हजार 500 और ग्वालियर में लगभग 3 हजार घरों की छत पर सोलर सिस्टम से बिजली बन रही है।

Read More- Chambal Viral Gun Video: चंबल में खिलौने से नहीं हथियारों से खेलते हैं बच्चे!

Indore News: केंद्र सरकार दे रही सब्सिडी

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि शहरी क्षेत्र के प्रत्येक डिवीजन में सोलर पैनल लगाने के लिए रोज आवेदन आ रहे हैं। इन्हें कम से कम समय में मंजूरी दी जा रही है।  पीएम सूर्य घर योजना के तहत 6 महीने में करीब साढ़े पांच हजार उपभोक्ताओं ने रूफ टॉप सोलर नेट मीटर लगवा कर 'मेरी छत मेरी बिजली' का नारा बुलंद किया है। अगस्त के तीसरे सप्ताह तक कंपनी क्षेत्र में 17500 उपभोक्ता रूफ टॉप सोलर नेट मीटर योजना से जुड़े हैं। तीन किलो वाट तक सोलर संयंत्र लगाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है, क्योंकि इस क्षमता तक वर्तमान में अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी केंद्र शासन की ओर से उपलब्ध है।

संबंधित सामग्री

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 17% कम वर्षा

राज्य

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 17% कम वर्षा

मध्य प्रदेश में मानसून के पुनः सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। नए मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बढ़ सकती है वर्षा।

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

राज्य

भोपाल के छात्रावास में जन्मदिन पर 12वीं की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट मिलने से जांच तेज

भोपाल की छात्रा ने अपने 17वें जन्मदिन पर छात्रावास में आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

राज्य

कलियासोत वेटलैंड में मड रैली पर बवाल, एफआईआर और NGT याचिका की तैयारी

भोपाल के कलियासोत डैम में आयोजित मड रैली पर्यावरण के लिए खतरा बनी, एफआईआर और NGT में याचिका की मांग उठी। पर्यावरणविदों ने इसे जलीय जीवन के लिए गंभीर खतरा बताया।

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।