इंदौर में मोमोज में इल्लियां मिलीं

इंदौर के रेस्टोरेंट में मोमोज में मिलीं इल्लियां, फ्रोजन बास्केट में भी दिखीं; ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत

इंदौर के वी-आर-वन रेस्टोरेंट में मोमोज में इल्लियां मिलने की घटना से खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। ग्राहक ने खाद्य विभाग से शिकायत की।

इंदौर के रेस्टोरेंट में मोमोज में मिलीं इल्लियां, फ्रोजन बास्केट में भी दिखीं; ग्राहक ने खाद्य विभाग से की शिकायत

इंदौर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के सी-21 मॉल के पीछे डायमेंशन फर्निचर के सामने स्थित वी-आर-वन रेस्टोरेंट में मोमोज में इल्लियां मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक दीपक मीणा ने इस संबंध में खाद्य विभाग से शिकायत कर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। वह अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में मोमोज खाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर मोमोज पर पड़ी, जहां उन्हें इल्लियां रेंगती हुई दिखाई दीं।

शिकायत पर संचालक से हुआ विवाद

मोमोज में इल्लियां देखकर दीपक मीणा ने तुरंत रेस्टोरेंट संचालक सिद्धार्थ मालवीय और कर्मचारी सोनू पाल से इसकी शिकायत की। उनका आरोप है कि उन्होंने रेस्टोरेंट में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शिकायतकर्ता के अनुसार, कर्मचारी सोनू पाल ने कथित तौर पर कहा कि रेस्टोरेंट में मोमोज बनाए ही नहीं जाते, इसलिए इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इसके बाद मामले को लेकर रेस्टोरेंट कर्मचारियों और ग्राहक के बीच बहस की स्थिति भी बनी।

फ्रोजन मोमोज की बास्केट भी चेक की

शिकायतकर्ता ने बताया कि मोमोज में इल्लियां मिलने के बाद उन्होंने रेस्टोरेंट में रखी फ्रोजन मोमोज की बास्केट को भी चेक किया। उनका दावा है कि फ्रोजन मोमोज की बास्केट में भी इल्लियां दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने मामले को गंभीर मानते हुए खाद्य विभाग से शिकायत करने का फैसला लिया। शिकायतकर्ता ने विभाग से मांग की है कि रेस्टोरेंट में रखे खाद्य पदार्थों की जांच की जाए और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

खाद्य विभाग की जांच से सामने आएगी सच्चाई

मामला सामने आने के बाद अब खाद्य विभाग की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विभाग की टीम रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्टोरेज व्यवस्था, साफ-सफाई और फ्रोजन सामग्री के रखरखाव की जांच कर सकती है। साथ ही मोमोज और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर उनकी जांच भी कराई जा सकती है। यदि जांच में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक जांच का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

आपके चॉपिंग बोर्ड पर चिपके हो सकते हैं अदृश्य कीटाणु, समझें इसे क्लीन और स्टोर करने का सही तरीका

आपके चॉपिंग बोर्ड पर चिपके हो सकते हैं अदृश्य कीटाणु, समझें इसे क्लीन और स्टोर करने का सही तरीका

चॉपिंग बोर्ड की खरीदारी और सही उपयोग के लिए जानें विशेष टिप्स। जानें सही स्टोरेज, क्लीनिंग और बदलने का समय।

मानसून में मशरूम खाते हैं तो सावधान, जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

मानसून में मशरूम खाते हैं तो सावधान, जरा-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

मानसून में मशरूम के सेवन से पहले सावधानी बरतें। जानिए कैसे चुनें सही मशरूम और कैसे करें सुरक्षित रख-रखाव।

 सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया 2850 करोड़ के नए मेट्रो कॉरिडोर का शुभारंभ, कहा- इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया 2850 करोड़ के नए मेट्रो कॉरिडोर का शुभारंभ, कहा- इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया, जिससे शहर में ट्रैफिक और यात्रा सुविधाएं बेहतर होंगी।

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम् पर सियासी घमासान

राहुल के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले वंदे मातरम् पर सियासी घमासान

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन को लेकर राजनीतिक विवाद उभरा है।

इंदौर के TI मॉल में ‘मिर्जापुर’ मूवी अटकने पर भारी हंगामा, बीच में ही बंद करना पड़ा शो

इंदौर के TI मॉल में ‘मिर्जापुर’ मूवी अटकने पर भारी हंगामा, बीच में ही बंद करना पड़ा शो

इंदौर के INOX PVR सिनेमाघर में 'मिर्जापुर' फिल्म देखते समय तकनीकी खराबी से दर्शक नाराज, शो रोकना पड़ा और रिफंड की मांग उठी।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september