CG UPDATE: रायपुर में इंडियन आर्मी ने दुश्मन के हेडक्वार्टर को ब्लास्ट कर उड़ाया

indian-army-blasts-enemy-headquarters-in-raipur

CG UPDATE: रायपुर में इंडियन आर्मी ने दुश्मन के हेडक्वार्टर को ब्लास्ट कर उड़ाया

cg update  रायपुर में इंडियन आर्मी ने दुश्मन के हेडक्वार्टर को ब्लास्ट कर उड़ाया

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शनिवार को सेना की प्रदर्शनी का पहला दिन था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय पहुंचे और भारतीय सेना के हथियारों को हाथों से उठाकर देखा। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी को एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की।

CM साय ने कहा, "सेना का यह कार्यक्रम देखकर रोमांचित हूं। अगर युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका मिले, तो अवश्य जाएं।" उन्होंने बस्तर के अबूझमाड़ क्षेत्र में 31 नक्सलियों को मार गिराने के लिए सेना के जवानों को बधाई दी।

बस्तर में भी होगी ऐसी प्रदर्शनी
CM साय ने बताया कि बस्तर में हो रहे बदलाव यह संकेत देते हैं कि युवा सेना से जुड़कर नक्सलियों का सफाया कर रहे हैं। उन्होंने बस्तर में भी इसी तरह की सैन्य प्रदर्शनी आयोजित करने की बात कही, जिससे वहां के लोग प्रेरित हो सकें।

प्रदर्शनी को एक दिन बढ़ाया गया
दर्शकों के उत्साह को देखते हुए CM साय ने कार्यक्रम को एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की। अब यह सशस्त्र सैन्य प्रदर्शनी 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। गर्मी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम सुबह 8 बजे से 10 बजे और शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा। हर साल इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हेलिकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी
सेना के प्रदर्शन कार्यक्रम में कमांडोज को हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे उतरना था, लेकिन एयरफोर्स ने इसे असुरक्षित बताया, जिससे हेलिकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी।

शुक्रवार को एयरफोर्स के MI-17 हेलिकॉप्टर को तीन-चार बार साइंस कॉलेज ग्राउंड पर लाया गया, लेकिन वहां उड़ रहे टेंट के कपड़ों की वजह से लैंडिंग असुरक्षित हो गई, जिसके चलते यह ऑपरेशन रोक दिया गया।

READ MORE : Flash Floods in Meghalaya’s Garo Hills: 10 Dead and Infrastructure Devastated

संबंधित सामग्री

वर्धमान-आईची स्टील की अगली यूनिट से 2,000 लोगों को मिलेगी नौकरी: CM भगवंत मान

राज्य

वर्धमान-आईची स्टील की अगली यूनिट से 2,000 लोगों को मिलेगी नौकरी: CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में वर्धमान स्पेशल स्टील्स और जापान की आईची स्टील के साथ मिलकर ₹1,116 करोड़ के नए प्लांट की आधारशिला रखी।

संत दिखाते हैं सत्य, सेवा और देशप्रेम का रास्ता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

राज्य

संत दिखाते हैं सत्य, सेवा और देशप्रेम का रास्ता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के उझाना गांव में स्थित प्राचीन मठ में नवनिर्मित समाधि स्थल पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।

पंजाब में फिर बदला मौसम का मिजाज, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में येलो चेतावनी

राज्य

पंजाब में फिर बदला मौसम का मिजाज, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में येलो चेतावनी

पंजाब में मानसून के सक्रिय होने पर कई जिलों में भारी बारिश की संभावना। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

नाश्ते में बनाएं ‘4 इन 1’ पराठा, एक ही बाइट में मिलेगा 4 स्वाद का मजा; बच्चे-बड़े सभी होंगे फैन

लाइफ स्टाइल

नाश्ते में बनाएं ‘4 इन 1’ पराठा, एक ही बाइट में मिलेगा 4 स्वाद का मजा; बच्चे-बड़े सभी होंगे फैन

नए '4 इन 1 पराठे' में आलू, पनीर, प्याज और मसालों के उत्कृष्ट मिश्रण से भरपूर, यह पराठा नाश्ते के लिए नई विविधता प्रदान करता है।

छत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी के बाद अब पूल पार्टी...पोस्टर वायरल होते ही पुलिस एक्टिव

राज्य

छत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी के बाद अब पूल पार्टी...पोस्टर वायरल होते ही पुलिस एक्टिव

रायपुर में एक कथित प्राइवेट पूल पार्टी के पोस्टर के वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन का दावा किया गया है।