दुल्हन को दाढ़ी बनाते देख दूल्हे के उड़ गए होश, शादी के 25 दिन बाद खुला राज

शादी के बाद खुला राज

दुल्हन को दाढ़ी बनाते देख दूल्हे के उड़ गए होश, शादी के 25 दिन बाद खुला राज

मध्य प्रदेश के शाजापुर में शादी के 25 दिन बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है, इस खुलासे के बाद ससुराल में विवाद और मारपीट हुई।

दुल्हन को दाढ़ी बनाते देख दूल्हे के उड़ गए होश शादी के 25 दिन बाद खुला राज

मध्य प्रदेश के शाजापुर में शादी के करीब 25 दिन बाद एक युवक को अपनी शादी को लेकर बड़ा झटका लगा। युवक का आरोप है कि जिसे वह अपनी पत्नी समझकर घर लाया था, उसकी पहचान को लेकर परिवार को बाद में अलग ही सच्चाई पता चली। शक उस वक्त गहराया, जब जेठानी ने उसके हाव-भाव और कुछ गतिविधियों पर ध्यान दिया।मामला सामने आने के बाद ससुराल पक्ष ने दुल्हन के परिवार को बुलाकर बातचीत की, लेकिन आरोप है कि वहां विवाद हो गया और मारपीट की स्थिति बन गई। पुलिस ने दुल्हन के पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर में हुई थी शादी, खर्च किए थे 5 लाख रुपये

मामला शाजापुर के काछीवाड़ा इलाके का है। यहां रहने वाला 32 वर्षीय युवक सब्जी का ठेला लगाकर परिवार चलाता है। युवक के मुताबिक, पड़ोस की एक महिला के जरिए राजगढ़ जिले के पचोर की युवती से उसका रिश्ता तय हुआ था।परिवार की योजना अगले साल शादी करने की थी, लेकिन रिश्ता जल्दी तय करने का दबाव बनाया गया। इसके बाद 29 जून को पचोर के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई गई।युवक के परिवार का दावा है कि शादी में करीब 5 लाख रुपये खर्च हुए थे और लड़की वालों को 1 लाख रुपये नकद भी दिए गए थे।

सुहागरात से ही शुरू हुए बहाने

युवक के मुताबिक, शादी के बाद पहली रात दुल्हन ने पीरियड्स होने की बात कहकर संबंध बनाने से मना कर दिया। अगले दिन उसने पेट दर्द का बहाना बनाया।इसके बाद 2 जुलाई को दुल्हन अपने मायके चली गई। करीब तीन हफ्ते बाद जब वह 23 जुलाई को वापस ससुराल आई तो परिवार के कुछ लोगों को उसके व्यवहार को लेकर शक होने लगा।

जेठानी को शक, फिर सामने आई बात

परिवार के अनुसार, जेठानी ने दुल्हन के चेहरे पर शेविंग क्रीम लगी देखी। पूछने पर उसने शेविंग करने की बात कही। इसके बाद उसके हाव-भाव और शरीर से जुड़ी कुछ बातों को लेकर जेठानी को संदेह हुआ।परिवार का कहना है कि जांच करने पर उन्हें पता चला कि दुल्हन महिला नहीं, बल्कि किन्नर है। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया।ससुराल पक्ष ने 24 जुलाई को दुल्हन के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी और उसे वापस ले जाने की बात कही। आरोप है कि राजगढ़ से पहुंचे परिजनों ने समाधान की जगह विवाद शुरू कर दिया और मारपीट की।मामले के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बाघेला के अनुसार, पुलिस ने दुल्हन के पिता लक्ष्मीनारायण समेत आजाद, राकेश, राजा और चंद्रोबाई के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और रुपये हड़पने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

मूंग खरीदी और खाद की मांग पर किसान आर-पार, भोपाल कूच से बढ़ा सियासी तापमान

राज्य

मूंग खरीदी और खाद की मांग पर किसान आर-पार, भोपाल कूच से बढ़ा सियासी तापमान

मध्य प्रदेश में किसान संगठनों ने मूंग खरीद और खाद वितरण में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया, भोपाल की ओर पैदल मार्च जारी।

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 17% कम वर्षा

राज्य

एमपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 17% कम वर्षा

मध्य प्रदेश में मानसून के पुनः सक्रिय होने से कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। नए मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बढ़ सकती है वर्षा।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

राज्य

किसान आंदोलन तेज, भोपाल कूच रोका तो नर्मदा घाट पर धरना; 40 नेता हिरासत में

मध्य प्रदेश में किसानों ने मूंग खरीद और खाद वितरण की मांग के लिए आंदोलन तेज किया, पुलिस ने भोपाल मार्च रोका।