CG NEWS :छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत,सेमीकंडक्टर उद्योग को सशक्त बनाना

india-national-semiconductor-mission-launch-2025

CG NEWS :छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत,सेमीकंडक्टर उद्योग को सशक्त बनाना

cg news छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआतसेमीकंडक्टर उद्योग को सशक्त बनाना

National Semiconductor Mission  : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में “मेक-इन-सिलिकॉन राष्ट्रीय सिंपोजियम” के पोस्टर और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। यह संगोष्ठी 7-8 नवंबर 2025 को ट्रिपल आईटी-नया रायपुर में आयोजित होगी। इसका उद्देश्य भारत में स्वदेशी सेमीकंडक्टर उद्योग को सशक्त बनाना और नई तकनीकी क्षमताओं का विकास करना है। मुख्यमंत्री विष्णु साय ने कहा, कि छत्तीसगढ़ इस मिशन में  पूरी तरह से योगदान देगा।

युवाओं और उद्योगों के लिए नवाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों को मिलकर नवाचार करने और नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उनका कहा, कि स्वदेशी सेमीकंडक्टर भारत की डिजिटल और आर्थिक मजबूती की नींव है। छत्तीसगढ़ सरकार तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार काम कर रही है, जिससे राज्य में युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के अवसर बढ़ेंगे।

सेमीकंडक्टर उद्योग की प्रगति

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली सेमीकंडक्टर चिप निर्माता कंपनी पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड का प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 1143 करोड़ रुपये है। यह प्लांट साल 2030 तक 10 अरब चिप्स का उत्पादन करेगा, जिनका उपयोग टेलीकॉम, 6जी/7जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में होगा। READ MORE छत्तीसगढ़ ने फिर लहराया परचम, जल संचय और जन भागीदारी में देश में मिला दूसरा स्थान

औद्योगिक नीति में प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में सेमीकंडक्टर उद्योग को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है, जिससे निवेशकों को राज्य में निवेश में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो भी देश तकनीकी क्षेत्र में विकसित हुए हैं, उन्होंने अनुसंधान और मेहनत के साथ एक ऐसा माहौल बनाया है जो तेजी से प्रगति की दिशा में है। छत्तीसगढ़ भी इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

औद्योगिक हब का विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया रायपुर छत्तीसगढ़ का सिलिकॉन वैली के रूप में उभर रहा है, जहां शोध, विकास और तकनीकी नवाचार होंगे। राज्य सरकार ने निवेशकों के साथ मिलकर अवसंरचना और भूमि उपलब्ध कराने के मामले में त्वरित प्रक्रिया अपनाई है यह व्यवस्था युवा उद्यमियों और तकनीकी पेशेवरों के लिए नए अवसर प्रदान करेगी।

रोजगार के अवसर

सेमीकंडक्टर प्लांट और उद्योगों से करीब 5000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ की आर्थिक वृद्धि में भी मदद मिलेगी और प्रदेश में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा,कि वह इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और देश को तकनीकी रूप से मजबूत बनाएं। छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेमीकंडक्टर मिशन में महत्त्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका निभाकर देश के तकनीकी क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह विजन विशेष रूप से युवाओं और उद्योग जगत को प्रोत्साहित करता है, जिससे छत्तीसगढ़ और भारत दोनों की प्रगति सुनिश्चित हो सकेगी।    

संबंधित सामग्री

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव  का  डेब्यू

खेल

IND vs IRE 1st T20: T-20 सीरीज का पहला मैच भारत और आयरलैंड के बीच आज , वैभव का डेब्यू

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।