Independence Day 2025: छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कल होगा ध्वजारोहण र...

independence-day-2025

Independence Day 2025: छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कल होगा ध्वजारोहण राजधानी में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण,और जाने कौन कहा फहराए का तिरंगा

independence day 2025 छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कल होगा ध्वजारोहण  राजधानी में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहणऔर जाने कौन कहा फहराए का तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कल 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण होगा. राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तो वहीं बस्तर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ध्वजारोहण करेंगे. इसके अलावा भी बाकी जिलों में ध्वजारोहण करने वाले मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है. आइए जानते हैं इस बार कौन कहां पर ध्वजारोहण करेगा.

यहां ये नेता करेंगे ध्वजारोहण

जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य समारोह का आयोजन होगा. यहां ध्वजारोहण, परेड से लेकर कई कार्यक्रम होंगे. बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव दुर्ग में डिप्टी सीएम विजय शर्मा जशपुर में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम गरियाबंद में मंत्री दयाल दास बघेल बालोद में मंत्री केदार कश्यप कोरबा में मंत्री लखन देवांगन रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी करेंगे सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जांजगीर - चांपा मंत्री टंक राम वर्मा राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा फहरायेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भर से VVIP, अधिकारी और शहर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद होंगे। जिसे लेकर यातायात पुलिस ने एंट्री गेट और पार्किंग व्यवस्था तय कर दी है। इसके अलावा कुछ रास्तों को डायवर्ट भी किया गया है। कार्यक्रम खत्म होने तक पेंशन बाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर जाने वाली रोड पर डायवर्ट रहेगी।

इन रास्तों से होगी कार्यक्रम स्थल में एंट्री

लाल कार पास धारी वाहन: जिन आमंत्रित अतिथियों को लाल वाहन पास होगी। वे अपने वाहन से PWD चौक- छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक- कुन्दन पैलेस- PWD कॉलोनी होते हुए एम.टी. वर्क्स शॉप गेट से एंट्री कर वायरलेस आफिस के सामने से होकर मंच के पीछे स्थित VIP पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे। बिना पास धारी वाहनों के लिए सेन्ट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग बनाई गई है। ये वाहन चालक गाड़ियों को सेंटपॉल स्कूल पार्किंग में पार्क कर पैदल पुलिस लाइन आरआई गेट से एंट्री करेंगे। स्कूल बसों का मार्ग और पार्किंग: परेड ग्राउंड में छात्र/छात्राओं और अन्य संस्थाओं के प्रतिभागियों को लेकर आने वाली बसें पुलिस लाइन पिछला गेट (धमतरी गेट) में छात्र-छात्राओं को उतार कर परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में बसों को पार्क करेंगे। सिद्वार्थ चौक/पुरानी बस्ती की ओर आने वाले बिना पास धारी वाहन: इस रास्ते से आने वाले वाहन चालक जिनके पास किसी प्रकार कार पास नही होगा। वे अपने वाहन परिक्रमा पथ पार्किंग विवेकानंद सरोवर में अपना वाहन पार्क कर पुलिस लाइन धमतरी गेट से पैदल परेड ग्राउंड में एंट्री करेंगे।

यहां पार्किंग बैन होगी

कार्यक्रम के चारों ओर रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का पार्किंग बैन रहेगा। मीडिया ओबी वैन पुलिस लाइन धमतरी गेट होकर प्रवेश करेगा और हेलीपेड के बगल में पार्किंग होगी।

इन रास्तों में होगा ट्रैफिक डायवर्ट

पेंशन बाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर केवल परेड में शामिल होने वाले और परेड देखने वाले वाहनों को ही एंट्री दी जाएगी। पुलिस ने अपील की है कि इस रास्ते से होकर गुजरने वाले वाहन चालक कार्यक्रम खत्म होने तक वैकल्पिक रास्तों से होकर आना-जाना करेंगे।

परेड ग्राउंड के अंदर इन वस्तुओं पर प्रतिबंधित

शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा तंबाकु माचिस लाइटर्स, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, बोर्ड, वाद्य यंत्र, आग्नेय अस्त्र, फटाका चाकू, कटार, तलवार, कैंची, ब्लेड, काटने वाले तेज धारदार वस्तु, खतरनाक वस्तु,भड़काऊ/संकट पैदा करने वाले संकेत, फुग्गे, गेंद, लकड़ी की लाठी, हॉकी-स्टीक, प्रचार उत्पाद सामाग्री, लाउड हैलर, हार्न, रेडियो, पालतु जानवर। इन सभी वस्तुओं को परेड ग्राउंड ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।  

संबंधित सामग्री

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: डिफॉल्टर किसानों को ‘कवच’, ग्वालियर में टेलीकॉम जोन और शिक्षा-स्वास्थ्य को मिली बड़ी सौगात

राज्य

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: डिफॉल्टर किसानों को ‘कवच’, ग्वालियर में टेलीकॉम जोन और शिक्षा-स्वास्थ्य को मिली बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग सहित कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई।

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

राज्य

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर में सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास और अलवर मेडिकल कॉलेज के भवन का उद्घाटन करेंगे।

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

राज्य

बिहार में नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ, सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज-पानापुर के बीच नई फेरी सेवा का शुभारंभ किया, जो दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा प्रदान करेगी और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देगी।

बेन स्टोक्स ने जताई कोच बनने की इच्छा, क्रिकेट से जुड़े रहने का किया इरादा

खेल

बेन स्टोक्स ने जताई कोच बनने की इच्छा, क्रिकेट से जुड़े रहने का किया इरादा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने कोच बनने की इच्छा जताई। वह जून 2026 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी खेल से जुड़े रहना चाहते हैं।

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

राज्य

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।