देहरादून से निकले नए IFS अधिकारी, विकसित भारत-2047 में निभाएंगे पर्यावरण संरक्षण की अहम भूमिका

IFS दीक्षांत समारोह देहरादून में

देहरादून से निकले नए IFS अधिकारी, विकसित भारत-2047 में निभाएंगे पर्यावरण संरक्षण की अहम भूमिका

देहरादून में आयोजित भारतीय वन सेवा के दीक्षांत समारोह में भूपेंद्र यादव ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र और पदक प्रदान किए।

देहरादून से निकले नए ifs अधिकारी विकसित भारत-2047 में निभाएंगे पर्यावरण संरक्षण की अहम भूमिका

देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह शनिवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित किया गया। समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र और पदक प्रदान किए।

विकसित भारत के लक्ष्य में निभाएंगे भूमिका

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नए वन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें देश की प्रतिष्ठित अकादमी से तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये अधिकारी अपने सेवाकाल के दौरान भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब इन अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम होगी।

जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता बड़ी चुनौती

भूपेंद्र यादव ने कहा कि आने वाले समय में वन अधिकारियों के सामने जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता में कमी और मरुस्थलीकरण जैसी गंभीर चुनौतियां होंगी। इन समस्याओं से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक, नवाचार और जनभागीदारी को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यावहारिक समाधान तैयार करने में किया जाना चाहिए।

अच्छा अधिकारी बनने के लिए अच्छा इंसान जरूरी

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि एक बेहतर प्रशासक बनने के लिए सबसे पहले अच्छा इंसान बनना जरूरी है। उन्होंने आत्ममूल्यांकन और लगातार सीखने की आदत को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वन अधिकारी समाज और राष्ट्र की सेवा में संवेदनशीलता के साथ काम करें और अपने अनुभवों से लगातार बेहतर प्रदर्शन करें।

1938 से देश की सेवा कर रही अकादमी

आईजीएनएफए के निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने बताया कि यह संस्थान वर्ष 1938 से वन अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहा है। अब तक भारत के सभी भारतीय वन सेवा अधिकारियों के साथ 14 मित्र देशों के 369 वन अधिकारियों को यहां प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

प्रशिक्षण में तकनीक और क्षेत्रीय अभ्यास पर जोर

अकादमी में प्रशिक्षुओं को वानिकी, वन्यजीव प्रबंधन, पर्यावरणीय सुशासन, आधुनिक तकनीक और नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का करीब 45 प्रतिशत हिस्सा देश के अलग-अलग पारिस्थितिक क्षेत्रों में क्षेत्रीय अभ्यास, अध्ययन भ्रमण और साहसिक गतिविधियों पर आधारित रहा। समारोह में राजस्थान कैडर की प्रतीक्षा नानासाहेब काले को बैच टॉपर घोषित किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

संबंधित सामग्री

ससूर की मौत का जिम्मेदार ठहराया..मनहूस कहा, देहरादून में टीचर की आत्महत्या की इनसाइड स्टोरी

राज्य

ससूर की मौत का जिम्मेदार ठहराया..मनहूस कहा, देहरादून में टीचर की आत्महत्या की इनसाइड स्टोरी

सरकारी स्कूल शिक्षिका सृष्टि भंडारी की दहेज के लिए कथित मृत्यु के मामले में उनके पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

दो बच्चों के पिता की खाई में गिरी कार, झाड़ियों में फंसा मिला शव 

राज्य

दो बच्चों के पिता की खाई में गिरी कार, झाड़ियों में फंसा मिला शव 

देहरादून के चकराता क्षेत्र में सड़क हादसे में 24 वर्षीय जगमोहन की मौत हो गई। कार खाई में गिरने से हुआ हादसा।

उत्तराखंड सरकार द्वारा हरित परिवहन योजना की शुरुआत, CM धामी ने की प्रोत्साहन राशि वितरित

राज्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा हरित परिवहन योजना की शुरुआत, CM धामी ने की प्रोत्साहन राशि वितरित

उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में हरित परिवहन योजना के तहत वाहन स्वामियों को आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे पर्यावरण के अनुकूल वाहनों का उपयोग बढ़े।

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

राज्य

CM पुष्कर सिंह धामी ने बच्ची से की बात, वीडियो हुआ वायरल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में एक स्कूली बच्ची से उसकी पढ़ाई और दैनिक जीवन के बारे में बात की।

CM धामी ने कारगिल हीरोज मैराथन को दिखाई हरी झंडी, CM धामी ने किया युवाओं से आह्वान 

राज्य

CM धामी ने कारगिल हीरोज मैराथन को दिखाई हरी झंडी, CM धामी ने किया युवाओं से आह्वान 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन का शुभारंभ किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।