हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा का आगाज, CM सुक्खू बोले- "पर्यटन और कनेक्टिविटी ...

हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा शुरू

हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा का आगाज, CM सुक्खू बोले- "पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान"

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में हेली टैक्सी सेवा का उद्घाटन किया, जिससे पर्यटन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा का आगाज cm सुक्खू बोले- quotपर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ानquot

हिमाचल में हेली टैक्सी सेवा का आगाज, CM सुक्खू बोले- पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान | None

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत बनाने और पर्यटन को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हेली टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। शिमला से वर्चुअल माध्यम के जरिए हेरिटेज एविएशन की इस नई सेवा का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल प्रदेश में पर्यटन, परिवहन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नया आयाम देगी तथा विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

प्रदेश की नयी हेली टैक्सी सेवा

सभी जिला मुख्यालयों को हवाई सेवाओं से जोड़ने की तैयारी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को चरणबद्ध तरीके से हवाई सेवाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि कई जिलों में हेलिपैड निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिनमें चंबा भी शामिल है। जिन स्थानों पर हेलीपोर्ट निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है, वहां जल्द ही हेली टैक्सी सेवा शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने मंडी के लोगों को इस नई सुविधा के लिए बधाई देते हुए कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

हेली टैक्सी का किराया निर्धारित, रोजाना मिलेंगी दो उड़ानें

नई हेली टैक्सी सेवा के लिए विभिन्न रूटों का किराया भी तय कर दिया गया है। मंडी से चंडीगढ़ तक का किराया 3,500 रुपये, कुल्लू से चंडीगढ़ (मंडी होते हुए) 8,500 रुपये, शिमला से रिकांगपिओ 5,000 रुपये और शिमला से कुल्लू का किराया 4,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

पूजन-अर्चना के साथ शुरू हुई हेली टैक्सी सेवा

उपायुक्त मंडी के अनुसार, यह सेवा सप्ताह में छह दिन संचालित होगी और यात्रियों के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें उपलब्ध रहेंगी। इससे लंबी और कठिन सड़क यात्राओं का समय काफी कम होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों दोनों को सुविधा मिलेगी।

भविष्य में उपमंडलों तक होगा विस्तार

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में हेली टैक्सी सेवा का विस्तार उपमंडलों तक भी किया जाएगा। वहीं, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री आम जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं और यह सेवा प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को नई मजबूती प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल से दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी और विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी।

हिमाचल सीएम सुक्खू

पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

मंडी में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, शशि शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

राज्य

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।

हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण की नई पहल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, 2 करोड़ रुपये जारी

राज्य

हिमाचल में जैव विविधता संरक्षण की नई पहल: CM सुक्खू ने लॉन्च की HIBISCUS योजना, 2 करोड़ रुपये जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने HIBISCUS योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य जैव विविधता का संरक्षण और ग्रामीण आजीविका में सुधार करना है।

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए विकास कार्यों, फास्ट ट्रैक कोर्ट्स, और अन्य योजनाओं की घोषणा की, जिसमें पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है।

'HPU में कभी चुनाव नहीं जीता, लेकिन…', CM सुक्खू के किस्सों ने बटोरीं तालियां, स्थापना दिवस समारोह में गूंजे ठहाके

राज्य

'HPU में कभी चुनाव नहीं जीता, लेकिन…', CM सुक्खू के किस्सों ने बटोरीं तालियां, स्थापना दिवस समारोह में गूंजे ठहाके

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने HPU के 57वें स्थापना दिवस पर अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए।