high profile drugs case: नव्या मलिक समेत सभी 9 आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश, बड़...

high-profile-drugs-case

high profile drugs case: नव्या मलिक समेत सभी 9 आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश, बड़े खुलासों से मचा हड़कंप

high profile drugs case नव्या मलिक समेत सभी 9 आरोपी आज कोर्ट में होंगे पेश बड़े खुलासों से मचा हड़कंप

high profile drugs case: छत्तीसगढ़ में सामने आए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में सोमवार को मुख्य आरोपी नव्या मलिक, विधि अग्रवाल समेत सभी 9 आरोपियों को विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अब तक इस केस में 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले 6 सितंबर को नव्या और विधि को 2 दिन की रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जो 15 सितंबर को खत्म हो रही है।

[caption id="attachment_105172" align="alignnone" width="300"]high profile drugs case high profile drugs case[/caption]

आयोजनों की आड़ में इन गतिविधियों को अंजाम देती थी

पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नव्या और विधि हर महीने मुंबई और गोवा जाती थीं, जहां हाई-प्रोफाइल पार्टियों में शामिल होती थीं।

रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटलों, क्लबों और फार्महाउस में भी ये पार्टियां होती थीं। विधि अग्रवाल की इवेंट कंपनी 'बिहाइंड द सीन्स' बड़े आयोजनों की आड़ में इन गतिविधियों को अंजाम देती थी।

high profile drugs case: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से थे

इन पार्टियों में शुरुआत में 25-30 लोग शामिल होते थे, लेकिन देर रात तक 10-15 लोग ही रुकते थे। फार्महाउसों में ड्रग्स के साथ-साथ अश्लील गतिविधियां भी होती थीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों के संबंध कुछ बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से थे।

परिजनों को भी सूचित किया जाएगा

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से मिली चैट्स के आधार पर ड्रग्स लेने वालों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। इन लोगों की काउंसलिंग कराई जाएगी और उनके परिजनों को भी सूचित किया जाएगा।

‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नव्या और अयान परवेज की निशानदेही पर ऋषिराज टंडन, सोहेल खान, जुनैद अख्तर और विधि अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।

अयान के करीबी सहयोगी बताए गए हैं

ऋषिराज और विधि शहर की पार्टियों में इवेंट मैनेजर के रूप में सक्रिय थे, जबकि सोहेल और जुनैद नव्या और अयान के करीबी सहयोगी बताए गए हैं।

केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू

high profile drugs case: यह मामला 23 अगस्त को तब सामने आया जब गंज थाना पुलिस और साइबर यूनिट ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार को रोककर हर्ष आहूजा,...

मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को 27.58 ग्राम एमडीएमए, नकदी और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था। इसी आधार पर NDPS एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।