Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: जबलपुर समेत 11 जिलों में च...

heavy-rain-alert

Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट: जबलपुर समेत 11 जिलों में चेतावनी, 15 अगस्त से तेज़ झड़ी की संभावना

heavy rain alert मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जबलपुर समेत 11 जिलों में चेतावनी 15 अगस्त से तेज़ झड़ी की संभावना

Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश के जबलपुर समेत 11 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। मंगलवार सुबह दमोह, मैहर, अमरपाटन और रामनगर में बारिश दर्ज की गई, वहीं भोपाल में बादल छाए रहे।

[caption id="attachment_99395" align="alignnone" width="300"]Heavy Rain Alert  Heavy Rain Alert[/caption]

Heavy Rain Alert:  तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का असर और तेज़ होगा। 14 अगस्त को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 15 अगस्त से पूरे प्रदेश में लगातार तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

Heavy Rain Alert: बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना

अभी तक छतरपुर, सतना, पन्ना, रीवा, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में 13 अगस्त से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

Heavy Rain Alert: 15 अगस्त के बाद और तेज बारिश लाएगा

मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में एक ट्रफ लाइन और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं, जिससे प्रदेश में वर्षा हो रही है। 13 अगस्त से शुरू होने वाला लो प्रेशर सिस्टम 15 अगस्त के बाद और तेज बारिश लाएगा।

सोमवार को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में 2.3 इंच पानी बरसा, जबकि दतिया, ग्वालियर, पचमढ़ी, दमोह, खजुराहो, सतना और सिवनी में भी बारिश दर्ज की गई।

Heavy Rain Alert: स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई

वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो अब तक प्रदेश में औसतन 29% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में सामान्य से 36% ज्यादा, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों जैसे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम में 23% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। कई जिलों में अगस्त माह में ही बारिश का निर्धारित कोटा पूरा होने की संभावना है, हालांकि इंदौर और उज्जैन संभाग में अभी स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर बनी हुई है।

अगस्त के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाला बारिश का यह दौर महीने के अंत तक जारी रह सकता है।

संबंधित सामग्री

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

राज्य

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

 किसान संगठनों के साथ हुई मंत्री समूह की बैठक, किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, सुधार होने तक ई-टोकन से खाद वितरण की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से स्थगित

अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या; तड़पते आखिरी पलों का वीडियो बनाया, परिजनों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या; तड़पते आखिरी पलों का वीडियो बनाया, परिजनों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के बागलकोट में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर वीडियो बनाया और उसे परिजनों को भेजा। पत्नी के विवाहेतर संबंध के शक में हत्या की गई।

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

राज्य

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ADR रिपोर्ट की तथ्यात्मकता को चुनौती दी, भ्रामक जानकारी और पुरानी संपत्ति के मूल्यांकन पर प्रश्न उठाए।

संसद में पास हुए दो अहम संशोधन, जानिए किसे फायदा और क्या होगा असर

देश-विदेश

संसद में पास हुए दो अहम संशोधन, जानिए किसे फायदा और क्या होगा असर

भारतीय संसद ने पेपर लीक रोकथाम और 'वंदे मातरम' के अपमान पर सख्त कानूनों को मंजूरी दी, जिससे परीक्षा प्रणाली और राष्ट्रीय सम्मान में सुधार की उम्मीद है।

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

राज्य

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

मध्य प्रदेश में तीन मंत्रियों ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, कृषि मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं और आंदोलन को शांतिपूर्ण समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।