हरियाणा-सिंगापुर साझेदारी

सिंगापुर में CM सैनी ने रखा हरियाणा का विजन, बोले- राज्य को बनाएंगे ‘इनोवेशन कैपिटल’

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में SING फोरम में राज्य के विकास और निवेश का विजन प्रस्तुत किया, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की बात की।

By : सोनिया रायकवार
सिंगापुर में CM सैनी ने रखा हरियाणा का विजन, बोले- राज्य को बनाएंगे ‘इनोवेशन कैपिटल’

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में आयोजित SING यानी सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम में हरियाणा के विकास का विजन सामने रखा। उन्होंने कहा कि हरियाणा को सिर्फ औद्योगिक शक्ति के तौर पर नहीं, बल्कि भारत की ‘इनोवेशन कैपिटल’ के रूप में स्थापित करना सरकार का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में सिंगापुर के कई प्रमुख उद्योगपति और निवेशक मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ईज ऑफ नहीं, स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस पर जोर

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा में अब केवल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, बल्कि ‘स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस’ को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उन्हें फाइलों और मंजूरियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं होगी। सरकार निवेशकों को जरूरी सहयोग, गति और काम को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।

सिंगापुर-हरियाणा साझेदारी के चार प्रमुख क्षेत्र

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर और हरियाणा के बीच सहयोग के चार प्रमुख क्षेत्रों का जिक्र किया।

लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर

हरियाणा उत्तर भारत के बड़े उपभोग और मैन्युफैक्चरिंग बाजारों के बीच महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे में सिंगापुर की सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञता का इस्तेमाल राज्य में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए किया जा सकता है।

अर्बन डेवलपमेंट और रियल एस्टेट

गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित करने की दिशा में सिंगापुर के शहरी विकास मॉडल से सहयोग लेने की बात कही गई।

टेक्नोलॉजी और GCC

गुरुग्राम पहले से ही टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट कंपनियों का बड़ा केंद्र है। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में डिजिटल, फाइनेंशियल और प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर यानी GCC स्थापित करने का न्योता दिया।

एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग

हरियाणा में ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग के बाद अब सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी आधुनिक तकनीकों से जुड़ी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

2017 के समझौतों का भी जिक्र

मुख्यमंत्री सैनी ने सिंगापुर की कंपनियों के साथ हरियाणा के पुराने सहयोग का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में सिंगापुर की कंपनियों के साथ 3.8 बिलियन सिंगापुर डॉलर यानी करीब 23 हजार करोड़ रुपये के पांच बड़े MoU किए गए थे।

इसी सहयोग के तहत असेंडास-सिंगब्रिज ने गुरुग्राम में इंटरनेशनल टेक पार्क विकसित किया है।

शिक्षा क्षेत्र में भी बढ़ रहा सहयोग

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में हरियाणा ने सिंगापुर स्थित ग्लोबल स्कूल्स ग्रुप के साथ K-12 शिक्षा के बुनियादी ढांचे को लेकर समझौता किया है। इसके जरिए प्रदेश में 2 हजार से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के उद्योगपतियों और निवेशकों से हरियाणा में निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बेहतर माहौल और जरूरी सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार, प्राकृतिक खेती से लेकर सौर ऊर्जा और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद राज्य की आगामी प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा की।

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

सीएम डॉ. मोहन ने खंडवा के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 142.90 करोड़ से चारों ओर होगा डेवलपमेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले में कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें छात्रावास, ई-लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

सिंगापुर में CM सैनी का हरियाणा विज़न: राज्य को बनाएंगे भारत का ‘Innovation Capital’, निवेशकों को दिया बड़ा न्योता

हरियाणा सरकार औद्योगिक विकास से आगे बढ़कर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में नई पहचान बनाना चाहती है, सिंगापुर के साथ नई पार्टनरशिप की दिशा में भी काम कर रही है।

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

खटीमा के एकलव्य स्कूल पर केंद्र का 10 करोड़ का दांव, 480 छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखण्ड के खटीमा में आदि रंगोत्सव के दौरान जुएल ओराम ने एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किये।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर