हरमनप्रीत सिंह ने टेका माथा

हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्री हरिमंदिर साहिब के दर पर टेका माथा

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्री हरिमंदिर साहिब में विशेष अरदास कर टीम की सफलता के लिए वाहेगुरु का शुकराना अदा किया।

हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्री हरिमंदिर साहिब के दर पर टेका माथा

हरमनप्रीत सिंह ने टेका माथा

अंतरराष्ट्रीय हॉकी मंच पर देश का मान बढ़ाने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। इस धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ उनका परिवार था। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गुरु घर के गर्भगृह में मत्था टेका और प्रो लीग में टीम को मिली सफलता के लिए वाहेगुरु का शुकराना अदा किया।

हरमनप्रीत सिंह ने टेका माथा

हरमनप्रीत सिंह ने गुरु चरणों में बैठकर 'सरबत के भले' यानी पूरी मानवता के कल्याण, देश की निरंतर तरक्की और भविष्य के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारतीय हॉकी टीम की सफलता के लिए विशेष अरदास भी की। धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी गहरी आस्था को साझा किया। उन्होंने बताया कि वे अपने बचपन के दिनों से ही अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब आते रहे हैं।

आध्यात्मिक सुकून और रूहानी शांति 

उन्होंने कहा उनके जीवन में इस पवित्र स्थान का बहुत बड़ा महत्व है। उनका मानना है कि किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जाने से पहले या वहां से लौटने के बाद गुरु घर में आकर शीश नवाना और आशीर्वाद लेना उनका परम सौभाग्य की बात है। हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि श्री दरबार साहिब के शांत वातावरण में जो आध्यात्मिक सुकून और रूहानी शांति मिलती है, उसे शब्दों की सीमा में व्यक्त कर पाना किसी भी इंसान के लिए मुमकिन नहीं है।

पूरी टीम का सराहना

हाल ही में संपन्न हुई प्रो लीग में भारतीय टीम के खेल की चर्चा करते हुए कप्तान ने पूरी टीम के प्रयास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और मैदान पर सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

संबंधित सामग्री

संगीतमय होगा विद्यालय का माहौल, संगीत-तकनीक के संगम से तैयार होंगी 12 प्रेरणादायक प्रार्थनाएं

संगीतमय होगा विद्यालय का माहौल, संगीत-तकनीक के संगम से तैयार होंगी 12 प्रेरणादायक प्रार्थनाएं

उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में प्रार्थना सभा को संगीतमय और डिजिटल बनाने के लिए योगी सरकार ने 12 प्रार्थनाओं की वीडियो सामग्री तैयार की है।

अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को उजागर करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी लिंक्स की जांच जारी है।

अमृतसर एयरपोर्ट के पास 4 संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप; 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स डायवर्ट

अमृतसर एयरपोर्ट के पास 4 संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप; 7 इंटरनेशनल फ्लाइट्स डायवर्ट

अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा उपाय बढ़ाये गए, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट डायवर्ट किए गए।

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो पिता ने हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव; मां ने JCB से खुदवाया तो खुला खौफनाक राज

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो पिता ने हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव; मां ने JCB से खुदवाया तो खुला खौफनाक राज

अमृतसर में एक पिता पर अपनी बेटी की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाने का आरोप है। मां के शक के बाद पुलिस ने शव बरामद किया।

हनुमान अंश की प्रोड्यूसर को प्रेमानंद महाराज ने दीं थी 3 बड़ी हिदायतें, फिल्म बनाने से पहले दी थी यह खास सलाह

हनुमान अंश की प्रोड्यूसर को प्रेमानंद महाराज ने दीं थी 3 बड़ी हिदायतें, फिल्म बनाने से पहले दी थी यह खास सलाह

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित 'हनुमान अंश' फिल्म ने 25 दिनों में अपने बजट से 2600% अधिक कमाई की, जिससे ट्रेड और दर्शकों का ध्यान खींचा गया है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर