हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

बालिका की मौत पर बवाल

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप, अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोप, पुलिस ने की मारपीट

हरिद्वार में एक नाबालिग लड़की के लापता होने के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने गैंगरेप और मारपीट का आरोप लगाया।

हरिद्वार में नाबालिग से गैंगरेप अस्पताल के बाहर हंगामा आरोप पुलिस ने की मारपीट

बालिका की मौत पर बवाल |

हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई नाबालिग लड़की की घर लौटने के कुछ घंटों बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बच्ची के साथ गैंगरेप और मारपीट का आरोप लगाया और जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिवार का कहना है कि लड़की 2 दिन तक लापता रही और जब मिली तो उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

सख्ती से पूछताछ और मारपीट

परिजनों का आरोप है कि 3 युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गए थे। उनका कहना है कि बरामद होने के बाद पुलिस ने लड़की को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, जहां उसके साथ सख्ती से पूछताछ और मारपीट की गई। परिवार का आरोप है कि इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और घर पहुंचने के कुछ वक्त बाद ही उसकी मौत हो गई। वहीं, इसी मामले को लेकर कांग्रेस MLA रवि बहादुर अपने समर्थकों के साथ ज्वालापुर कोतवाली के बाहर पहुंचे जहां उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

‘जहरीला पदार्थ खाने से मौत’

वहीं पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि नाबालिग की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई हो सकती है। हालांकि ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के अनुसार 8 मई की शाम करीब 4 बजे 15 साल की किशोरी घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर रात तक नहीं लौटी। परिवार ने तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर रात 11:45 बजे ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने रात 1:05 बजे अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। 9 मई की सुबह किशोरी को पुलिस और परिजनों ने तलाश कर लिया।

संबंधित सामग्री

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

राज्य

UP सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए किया बजट पेश, 5,700 करोड़ रुपए की भूमि अधिग्रहण

उत्तरप्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए 5700 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया, जिससे हरिद्वार को तेजी से जोड़ने की योजना है।

हरिद्वार में लव जिहाद: 14 साल बच्ची से ओम का टैटू बनवाकर की दोस्ती, किया अपहरण

राज्य

हरिद्वार में लव जिहाद: 14 साल बच्ची से ओम का टैटू बनवाकर की दोस्ती, किया अपहरण

हरिद्वार में एक 14 साल की बच्ची को उसके सोशल मीडिया दोस्त के भाई ने भगा लिया, पुलिस और हिंदू संगठनों ने मिलकर बच्ची को बरामद किया।

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

जुर्म गाथा

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

मध्य प्रदेश के भिंड में छह वर्षीय बच्ची की मौत अब हत्या का मामला बन गई है। मां और उसके प्रेमी पर हत्या के आरोप लगे हैं।

BJP नेता अश्विनी शर्मा के घर के बाहर धमाके से मचा हड़कंप, जांच में पटाखे की निकली आवाज; युवक हिरासत में

देश-विदेश

BJP नेता अश्विनी शर्मा के घर के बाहर धमाके से मचा हड़कंप, जांच में पटाखे की निकली आवाज; युवक हिरासत में

पठानकोट में BJP नेता अश्विनी शर्मा के घर के पास तेज़ धमाके की आवाज़ सुनाई दी। बाद में पता चला कि यह एक पटाखे के कारण था। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।

कटनी में ट्रेन छूटने के बाद महिला से गैंगरेप, मंदिर ले जाने का झांसा देकर जंगल में वारदात

जुर्म गाथा

कटनी में ट्रेन छूटने के बाद महिला से गैंगरेप, मंदिर ले जाने का झांसा देकर जंगल में वारदात

कटनी, मध्य प्रदेश में ट्रेन छूटने के बाद एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है।