युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया

हरिद्वार में नाबालिग से दोस्ती, फिर किया रेप, हाईवे पर नाबालिग को फेंककर फरार हुआ आरोपी

हरिद्वार में एक युवक ने फैक्ट्री में काम करने वाली नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती करके, उसे रुड़की ले जाकर कई बार रेप किया।

हरिद्वार में नाबालिग से दोस्ती, फिर किया रेप, हाईवे पर नाबालिग को फेंककर फरार हुआ आरोपी

पहले दोस्ती, फिर रेप

हरिद्वार में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने साथ में फैक्ट्री में काम करने वाली नाबालिग लड़की से दोस्ती की। फिर लड़की को रुड़की घुमाने के बहाने लाया, जहां उसने लड़की के साथ मारपीट कर कई बार रेप किया। जब लड़की की हालत बिगड़ने लगी, तो युवक उसे देहरादून हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद राहगीरों की मदद से लड़की ने अपने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पहले दोस्ती, फिर रेप

रुड़की पुलिस ने बताया कि युवक ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया और बाद में उसे हाईवे पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, भगवानपुर क्षेत्र की रहने वाली एक 16 साल की किशोरी स्थानीय फैक्ट्री में काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान मुजफ्फरनगर के कार्तिक से हुई। आरोप है कि 2 दिन पूर्व कार्तिक किशोरी को घुमाने के बहाने रुड़की लेकर आया था।

हाईवे पर फेंका

रास्ते में उसने नाबालिग को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किशोरी को सालियर चौराहे के पास कार से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। होश में आने पर पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया गया। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।

संबंधित सामग्री

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

ग्वालियर में रेप केस दर्ज होते ही STF इंस्पेक्टर गायब, 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश

ग्वालियर में रेप केस दर्ज होते ही STF इंस्पेक्टर गायब, 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश

ग्वालियर में एसटीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप। केस दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर गायब, पुलिस ने तलाशी शुरू की।

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026