हमला नांदेड़ में सुखबीर बादल पर

सुखबीर बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, बचाने की कोशिश में पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र के नांदेड़ में SAD के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने कृपाण से हमला किया, जिसमें उनके हाथ पर चोट लगी।

By : शिवम् पांडेय
सुखबीर बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, बचाने की कोशिश में पुलिसकर्मी घायल

हमला नांदेड़ में सुखबीर बादल पर

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। हमले में सुखबीर बादल के हाथ पर चोट लगी है। वहीं, उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

माथा टेकने पहुंचे थे बादल

जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ नांदेड़ पहुंचे थे। यहां उन्होंने तख्त श्री हजूर साहिब में मत्था टेका और गुरुद्वारा माता साहिब कौर भी पहुंचे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के वक्त सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और हमलावर को काबू करने की कोशिश की। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

हाथ में लगी चोट

हमले में सुखबीर बादल के हाथ पर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए यशोसाई अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल अपडेट का इंतजार है।

हमलावर हिरासत में

घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के CCTV फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दो साल पहले भी हुआ था हमला

सुखबीर सिंह बादल पर इससे पहले दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में भी हमला हुआ था। 4 दिसंबर 2024 को खालिस्तानी आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने सुखबीर बादल पर गोली चलाने की कोशिश की थी। उस समय सुखबीर बादल स्वर्ण मंदिर के गेट पर सेवादार के रूप में सजा पूरी कर रहे थे। चौड़ा ने जैसे ही उन पर गोली चलाई, सिविल ड्रेस में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ पकड़कर ऊपर कर दिया। गोली मंदिर की दीवार पर जा लगी और सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए थे। नांदेड़ की ताजा घटना के बाद एक बार फिर उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस हमले के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे घिरे: पिता ने भेजा ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस

दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे घिरे: पिता ने भेजा ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस

सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा, गलत बयानों के लिए माफी और हर्जाने की मांग की।

PM मोदी से शिकायत के 8 दिन बाद असगर अली को मिली जमीन वापस, BJP विधायक ने छोड़ा कब्जा

PM मोदी से शिकायत के 8 दिन बाद असगर अली को मिली जमीन वापस, BJP विधायक ने छोड़ा कब्जा

महाराष्ट्र के मीरा रोड में असगर अली वोहरा के जमीन विवाद में सुलझने की उम्मीद जगी है। नरेंद्र मेहता ने विवादित जमीन से जुड़ा कब्जा छोड़ने की बात कही।

झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट ने सभी 10 दोषियों को सुनाई फांसी की सजा

झीरम घाटी नक्सली हमला: NIA कोर्ट ने सभी 10 दोषियों को सुनाई फांसी की सजा

NIA की विशेष अदालत ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई। दोषी 2013 के हमले में शामिल थे, जिसमें 29 लोग मारे गए थे।

झीरम घाटी केस: 13 साल बाद 10 दोषी, आज सजा पर फैसला; फिर भी कई सवालों के जवाब बाकी

झीरम घाटी केस: 13 साल बाद 10 दोषी, आज सजा पर फैसला; फिर भी कई सवालों के जवाब बाकी

झीरम घाटी मामले में 10 आरोपियों को दोषी पाया गया है। सजा का फैसला आज होगा, लेकिन कई मुख्य सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं।

9/11 से पहले भारत पर भी हमले की तैयारी? CIA फाइलों में चौंकाने वाला खुलासा

9/11 से पहले भारत पर भी हमले की तैयारी? CIA फाइलों में चौंकाने वाला खुलासा

CIA की रिपोर्ट के अनुसार, ओसामा बिन लादेन ने 9/11 हमले से पहले भारत सहित 8 देशों में हमले की योजना बनाई थी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर