ग्वालियर का पाढ़ाय माता मंदिर: जाने अधूरी प्रतिमा का रहस्य

gwalior-padhay-mata-temple-navratri-story

ग्वालियर का पाढ़ाय माता मंदिर: जाने अधूरी प्रतिमा का रहस्य

ग्वालियर का पाढ़ाय माता मंदिर जाने अधूरी प्रतिमा का रहस्य

ग्वालियर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच शहर की नई सड़क क्षेत्र स्थित प्राचीन पाढ़ाय माता मंदिर, जिसे पहाड़ा वाली माता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है।

अधूरी प्रतिमा बनी आस्था का प्रतीक

इस मंदिर की सबसे अनूठी विशेषता यहां स्थापित मां बघेश्वरी की अधूरी प्रतिमा है. मां शेर पर सवार स्वरूप में विराजमान हैं, लेकिन प्रतिमा के चरण अधूरे हैं। श्रद्धालु इस विशेषता को चमत्कारिक मानते हैं और इसे माता की दिव्य लीला से जोड़ते हैं।

औरंगजेब आया था मंदिर तोड़ने

स्थानीय मान्यता के अनुसार, मुगल शासक औरंगजेब जब ग्वालियर आया, तब उसने मंदिरों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि वह पाढ़ाय माता मंदिर भी पहुंचा, लेकिन मंदिर परिसर में स्थित पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक हमला हो गया। इससे घबराकर औरंगजेब और उसके सैनिक बिना किसी नुकसान के वापस लौट गए।

400 साल पुराना इतिहास

मंदिर के पुजारी के अनुसार, यह प्रतिमा मूल रूप से राजस्थान के डीडवाना (जिला नागौर) में विराजमान थी। करीब 400 वर्ष पहले एक नगर सेठ पाढ़ाय को स्वप्न में माता के दर्शन हुए। माता ने उन्हें निर्देश दिया कि वे बिना पीछे मुड़े एक निश्चित दूरी तक चलें। कहा जाता है कि सेठ ने यात्रा पूरी की, लेकिन अंत में पीछे मुड़कर देखने पर प्रतिमा अधूरी अवस्था में प्रकट हुई। यही कारण है कि आज भी मंदिर में स्थापित प्रतिमा के चरण अधूरे हैं।

दिनभर होती है पूजा-अर्चना

नवरात्रि के दौरान मंदिर में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यहां दिन में चार बार आरती और भोग की परंपरा निभाई जाती है, जिससे भक्त किसी भी समय दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं.स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर की मान्यता और चमत्कारिक कथाओं के चलते हर साल नवरात्रि में यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

संबंधित सामग्री

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

राज्य

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने लगाई लंबी छलांग, 27वें से पहले पायदान पर पहुंचा: CM भगवंत मान

पंजाब सरकार ने शिक्षा में सुधार के दावे किए, शिक्षा में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री मान ने 800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

मनोरंजन

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की मुलाकात, प्रीति जिंटा भी साथ रहीं मौजूद

सनी देओल और प्रीति जिंटा 'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुँचे, जहाँ उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की. फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

बारिश के मौसम में दही खाने से जुड़ी जरूरी जानकारी

लाइफ स्टाइल

बारिश के मौसम में दही खाने से जुड़ी जरूरी जानकारी

बारिश के दौरान दही के सेवन को लेकर सावधानियां और उसके लाभों पर चर्चा। स्वास्थ्य स्थिति और सही तरीके से इसके सेवन का महत्व बताया गया है।

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

मध्यप्रदेश में आयोजित न्याय सम्मेलन में नालसा ने न्याय की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया, विभिन्न विधिक सेवाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

CM डॉ.  यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

राज्य

CM डॉ. यादव ने न्याय सिस्टम में सुधार की दिशा में उठाए कदम, न्याय व्यवस्था में डिजिटल बदलाव तेज!

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न्याय प्रणाली में सुधार के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की, जिसमें ई-फाइलिंग, डिजिटल रिकॉर्ड्स और वर्चुअल सुनवाई शामिल हैं।