ग्वालियर में बड़ी साइबर ठगी

पहले कराया लाखों का मुनाफा, फिर 21 करोड़ की ठगी... ग्वालियर का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से 21 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई है। फर्जी ट्रेडिंग पोर्टल और बिटकॉइन निवेश के झांसे में फंसाया गया।

By : नरेंद्र सिंह
पहले कराया लाखों का मुनाफा, फिर 21 करोड़ की ठगी... ग्वालियर का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में साइबर ठगी का अब तक का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी में भारी मुनाफे का लालच देकर ठगों ने 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट और चैंबर ऑफ कॉमर्स के निर्वाचन अधिकारी अशोक विजयवर्गीय से 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के बाद साइबर एवं हाईटेक अपराध थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

'दिव्या सिंह' बनकर जीता भरोसा

पुलिस के अनुसार ठगी की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई, जब पीड़ित के व्हाट्सएप पर खुद को 'दिव्या सिंह' बताने वाली महिला का संदेश आया। उसने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग और बिटकॉइन में निवेश पर मोटे मुनाफे का दावा किया। लगातार बातचीत के जरिए उसने पीड़ित का भरोसा जीत लिया।

फर्जी ट्रेडिंग पोर्टल पर खुलवाया अकाउंट

आरोपी ने एक कथित ट्रेडिंग वेबसाइट का लिंक भेजकर पीड़ित का अकाउंट खुलवाया। पोर्टल पर निवेश और मुनाफे के आकर्षक आंकड़े दिखाए गए। विश्वास बढ़ाने के लिए शुरुआत में करीब 1.88 लाख रुपये का मुनाफा भी उनके बैंक खाते में भेजा गया। इसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से 21.05 करोड़ रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए।

33 करोड़ निकालने पर मांगा करोड़ों का टैक्स

कुछ समय बाद फर्जी पोर्टल पर पीड़ित को 33.25 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाई देने लगा। जब उन्होंने राशि निकालने की कोशिश की तो ठगों ने 10.84 करोड़ रुपये टैक्स जमा करने की शर्त रख दी। बाद में भरोसा दिलाकर उनसे लगभग 5 करोड़ रुपये और जमा करा लिए।

रिस्क मार्जिन के नाम पर फिर नई मांग

टैक्स जमा करने के बावजूद रकम नहीं मिली। दोबारा निकासी का प्रयास करने पर आरोपियों ने रिस्क मार्जिन के नाम पर अतिरिक्त क्रिप्टोकरेंसी जमा करने की मांग की। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर पुलिस कर रही जांच

साइबर एवं हाईटेक अपराध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल कर रहे हैं ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने बेंगलुरु में निवेशकों से किया वन-टू-वन संवाद, एमपी को मिले 1200 करोड़ के प्रस्ताव

सीएम डॉ. यादव ने बेंगलुरु में निवेशकों से किया वन-टू-वन संवाद, एमपी को मिले 1200 करोड़ के प्रस्ताव

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को लेकर हुई अहम चर्चा से मध्यप्रदेश को 1200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, 20 हजार नए रोजगार संभावित।

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; BSP के संसद से बाहर होने का संकट

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की।

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा को मिला नया जिलाध्यक्ष, माधवेंद्र सिंह परिहार की नियुक्ति, उपचुनाव के बाद भाजपा ने किया संगठन में बदलाव

दतिया भाजपा ने माधवेंद्र सिंह परिहार को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया, उपचुनाव के बाद संगठनात्मक बदलाव की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

एशियन गेम्स-2026 में भारत का पहला गोल्ड: विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

एशियन गेम्स-2026 में भारत का पहला गोल्ड: विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया

एशियन गेम्स 2026 में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। स्मृति मंधाना ने 79 रन बनाए।

MP सरकार का नया जेट 26 सितंबर को टोरंटो से भरेगा उड़ान, 6300 किमी रेंज वाले Challenger 3500 में कई खासियत

MP सरकार का नया जेट 26 सितंबर को टोरंटो से भरेगा उड़ान, 6300 किमी रेंज वाले Challenger 3500 में कई खासियत

मध्यप्रदेश सरकार का Bombardier Challenger 3500 जेट कनाडा से भारत के लिए रवाना होने वाला है, जिसमें तकनीकी स्टॉप शामिल होंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर