ग्वालियर में सूदखोरों के आतंक से तंग आकर किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शव के हुए दो टुकड़े

किसान ने की आत्महत्या

ग्वालियर में सूदखोरों के आतंक से तंग आकर किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शव के हुए दो टुकड़े

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक किसान ने सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है।

ग्वालियर में सूदखोरों के आतंक से तंग आकर किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान शव के हुए दो टुकड़े

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कथित सूदखोरों की प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर एक किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह दर्दनाक हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शव रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में बंट गया। मृतक की पहचान मुरार के त्यागी नगर निवासी तिलक सिंह राणा के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मौत के लिए तीन सूदखोरों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

कर्ज चुकाने के बाद भी 20% ब्याज का दबाव

परिजनों के अनुसार, तिलक सिंह ने करीब छह महीने पहले कल्ला शर्मा नाम के व्यक्ति से 5 लाख रुपये उधार लिए थे। इसमें से वे 3 लाख रुपये वापस भी कर चुके थे। शुरुआत में ब्याज दर 3 प्रतिशत तय हुई थी, लेकिन बाद में आरोपी जबरन 20 प्रतिशत ब्याज की मांग करने लगे। बकाया 2 लाख रुपये और इस भारी-भरकम ब्याज को लेकर आरोपी लगातार तिलक सिंह को प्रताड़ित कर रहे थे।

मारपीट और किडनैपिंग का आरोप

मृतक के बेटे अजीत सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने उनके पिता को किडनैप कर उनके साथ मारपीट की थी। आरोपी लगातार घर में घुसकर जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। गुरुवार को भी आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह धमकाया, जिससे अत्यधिक मानसिक तनाव में आकर शुक्रवार को तिलक सिंह एजी ऑफिस पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और ट्रेन के सामने कूद गए।

सुसाइड नोट में नामजद आरोपी

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में तिलक सिंह ने अपनी व्यथा लिखते हुए साफ तौर पर जितेंद्र शर्मा, उसके साले कल्ला शर्मा और गजेंद्र को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। इस मामले पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग का मिलान कराया जाएगा और सभी आरोपियों की भूमिका की विस्तृत जांच के बाद सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सप्लीमेंट्री में फेल होने से थी दुखी

राज्य

भोपाल में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सप्लीमेंट्री में फेल होने से थी दुखी

भोपाल की एक 17 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा में दोबारा असफल होने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है और सुसाइड नोट बरामद किया है।

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान, CM सोरेन बोले- लखनऊ की TDPL कंपनी की कराएंगे जांच

राज्य

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान, CM सोरेन बोले- लखनऊ की TDPL कंपनी की कराएंगे जांच

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं के विवादों के बीच छात्रों का आंदोलन अब राजनीतिक टकराव का रूप ले रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने जांच का आश्वासन दिया।

शादी से इनकार पर प्रेमिका की ह*त्या: घर बुलाकर चाकू से किए 17 वार, शव के पास बैठा रहा आरोपी

राज्य

शादी से इनकार पर प्रेमिका की ह*त्या: घर बुलाकर चाकू से किए 17 वार, शव के पास बैठा रहा आरोपी

बुलंदशहर में एक महिला की चाकू से हत्या का मामला सामने आया, आरोपी ने प्रेमिका पर 17 बार चाकू से हमला किया।

खतरे में नौनिहाल! KRH की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची दो महीने की मासूम

राज्य

खतरे में नौनिहाल! KRH की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बची दो महीने की मासूम

ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरने से मासूम बच्ची बाल-बाल बची। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं।

जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल-पेन ड्राइव मिलने से हड़कंप, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

देश-विदेश

जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल-पेन ड्राइव मिलने से हड़कंप, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

बेंगलुरु की जेल में पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास से मोबाइल फोन, पेन ड्राइव बरामद हुए, जांच जारी है।