CM योगी की मानसून सत्र अपील

CM योगी ने मानसून सत्र 2026 के लिए विपक्ष से सहयोग की अपील की, कहा - जिन्होंने गोलियां चलवाई...

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र 2026 के दौरान विपक्ष से सहयोग की मांग की, विधायिका को जनता की आवाज बनाने पर जोर दिया।

CM योगी ने मानसून सत्र 2026 के लिए विपक्ष से सहयोग की अपील की, कहा - जिन्होंने गोलियां चलवाई...

CM योगी की मानसून सत्र अपील

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र-2026 को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से सदन चलाने की अपील की। CM योगी ने कहा कि यह सत्र हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सत्र है। सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। वहीं राम मंदिर दान चोरी को लेकर भी विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई वो अयोध्या की बात कर रहे हैं।

संसदीय प्रणाली सही ढंग से चलाने की अपील

CM योगी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विधायिका आम जन की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का एक अहम माध्यम होती है। गरीब, किसान, युवा और महिला इनसे जुड़े हुए मुद्दों पर बात करने, समीक्षा करने और उसे परिणाम तक पहुंचाने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म संसदीय प्रणाली में कोई है, तो वह विधायिका होती है। 

सावन का महीना बहुत महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री योगी ने कहा हर जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को वहां रख सकता है और सरकार से उसके समाधान का रास्ता निकलवा सकती है। इस प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग हो, यह BJP के नेतृत्व में चलने वाली NDA सरकार की सदैव से प्राथमिकता रही है और डबल इंजन की सरकार इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम भी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा वर्तमान में यह महीना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। खेती किसानी की दृष्टि से किसानों के लिए, स्कूल कॉलेज में एडमिशन की दृष्टि से छात्रों और युवाओं के लिए और अपनी धार्मिक यात्रा के लिए सावन के मास में निकलने वाला शिवभक्त कावड़ यात्रियों की दृष्टि से बहुत अहम होता है। 

नए रोजगार के लिए अवसर

मुख्यमंत्री योगी ने कहा मैं इन सभी समुदायों का, अपने युवा ऊर्जा के प्रतीक छात्रों और युवाओं का जिन्होंने प्रवेश लिया है या जो नए रोजगार के लिए आगे बढ़ रहे हैं, उन सभी प्रतिभाशाली युवाओं का अभिनंदन करता हूं, उनके लिए अपनी शुभकामनाएं। किसान उत्तर प्रदेश का बहुत परिश्रमी है, हमारा अन्नदाता किसान जब दिन रात मेहनत करता है, परिश्रम करता है, तब यूपी की इस धरती से सोना उगलवाने का वो काम करता है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने मोदी की जनसेवा से राष्ट्र सेवा तक की 25 वर्षों की यात्रा को सराहा। विकसित भारत के लिए आह्वान किया।

लखनऊ में गोमती की बाढ़ का तांडव: बीकेटी पहुंचे CM योगी, बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में गोमती की बाढ़ का तांडव: बीकेटी पहुंचे CM योगी, बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से कई क्षेत्रों में बाढ़। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत सामग्री वितरित की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर