ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

गिरिबाला सिंह जमानत याचिका

ट्विशा शर्मा केस: 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत, अब बुधवार को होगी सुनवाई

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर ट्विशा शर्मा की मौत का मामला चल रहा है। जमानत याचिका पर अदालत का फैसला बुधवार को होने की संभावना है।

ट्विशा शर्मा केस 48 दिन बाद भी सास गिरिबाला सिंह को नहीं मिली जमानत अब बुधवार को होगी सुनवाई

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जेल में बंद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत में फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने के कारण मामला टल गया। अब इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होने की संभावना है।

भोपाल सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद

गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह 2 जून से भोपाल सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। दोनों पर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई की गई थी। गिरिबाला सिंह ने अपनी जमानत याचिका में उम्र, स्वास्थ्य और बहू ट्विशा शर्मा के साथ अच्छे संबंधों का हवाला दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके और ट्विशा के बीच हुई व्हाट्सएप चैट उनके सामान्य और सौहार्दपूर्ण रिश्तों को दर्शाती है।

जमानत पर फैसला बुधवार को आ सकता

मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव की अदालत में इस मामले पर सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन किसी कारणवश सुनवाई नहीं हो सकी। अब 48 दिन से जेल में बंद गिरिबाला सिंह की जमानत पर फैसला बुधवार को आ सकता है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई

गौरतलब है कि नोएडा निवासी अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के करीब पांच महीने बाद 12 मई 2026 की रात कटारा हिल्स स्थित घर में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद ट्विशा के परिजनों की शिकायत पर 14 मई को कटारा हिल्स पुलिस ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बाद में इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई। CBI ने 28 मई को दोनों आरोपियों से पूछताछ की और 2 जून को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तब से दोनों भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं।अब सभी की नजरें बुधवार को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुना सकती है।

संबंधित सामग्री

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

राज्य

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज सास की जमानत पर सुनवाई, पिता ने दाखिल की आपत्ति

ट्विशा शर्मा केस में मुख्य आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 12 अगस्त को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में निर्धारित है।

तृषा पर टिप्पणी के बाद एक्शन: तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

देश-विदेश

तृषा पर टिप्पणी के बाद एक्शन: तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

तमिलनाडु में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की।

त्विषा शर्मा मौत केस: ट्रायल कोर्ट से राहत नहीं मिली, अब हाई कोर्ट पहुंचीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह

राज्य

त्विषा शर्मा मौत केस: ट्रायल कोर्ट से राहत नहीं मिली, अब हाई कोर्ट पहुंचीं पूर्व जज गिरिबाला सिंह

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपित पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने हाई कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की है।

Twisha Case Update: गिरिबाला और समर्थ सिंह की जमानत याचिका खारिज

देश-विदेश

Twisha Case Update: गिरिबाला और समर्थ सिंह की जमानत याचिका खारिज

भोपाल के ट्विशा शर्मा मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई, कोर्ट ने आरोपों को गंभीर माना।


ट्विशा केस: गिरिबाला सिंह के वकील पहली बार सामने आए, बोले- वॉयस सैंपल देने से कभी इनकार नहीं किया

राज्य

ट्विशा केस: गिरिबाला सिंह के वकील पहली बार सामने आए, बोले- वॉयस सैंपल देने से कभी इनकार नहीं किया

ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने वॉयस सैंपल देने से इनकार नहीं किया और अदालत की आदेश पत्रिका स्थिति स्पष्ट करती है।