CG NEWS : गरबा में गैर हिंदूओं का विरोध,VHP-बजरंग दल की मांग

garba-non-hindu-participation-controversy-vhp-bajrang-dal

CG NEWS : गरबा में गैर हिंदूओं का विरोध,VHP-बजरंग दल की मांग

cg news  गरबा में गैर हिंदूओं का विरोधvhp-बजरंग दल की मांग

Garba non Hindu participation controversy : नवरात्रि के दौरान गरबा कार्यक्रमों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने गैर हिंदू प्रायोजकों,गैर हिंदुओं के गरबा समारोह में भाग लेने का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि गरबा सिर्फ एक लोक नृत्य नहीं, बल्कि देवी दुर्गा की पूजा का एक पावन पर्व है, इसलिए इसमें केवल आस्था रखने वाले हिंदू लोग ही शामिल हों।

VHP और बजरंग दल का आरोप और मांग

गैर हिंदुओं का गरबा आयोजनों में प्रवेश धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाता है और सामाजिक सौहार्द्र को भी नुकसान पहुंचा सकता है। बजरंग दल के नेता ने कहा, कि केवल पूजा में विश्वास करने वाले ही इन आयोजनों का हिस्सा बनें। उन्होंने कई आयोजकों को निर्देश दिए हैं कि प्रवेश स्थल पर प्रतिभागियों का आधार कार्ड जांचा जाये और उनसे तिलक लगवाकर ही पंडाल में प्रवेश दिया जाए। उनका दावा है कि पिछले वर्षों में गैर हिंदू युवक नकली नाम और पहचान से इन आयोजनों में शामिल होकर हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर लव जिहाद जैसे कुप्रवृत्तियों को बढ़ावा देते रहे हैं। READ MORE :अबूझमाड़ के घने जंगलों में फिर गूंजीं गोलियां, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, शव बरामद

स्थानीय स्तर पर बढ़ते विवाद

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, मुंबई, नागपुर और कानपुर जैसे कई शहरों में गरबा आयोजनों के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर विवादित होर्डिंग्स और पोस्टर्स लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर "जिहादियों का प्रवेश वर्जित" जैसे नारे लिखे गए हैं, जो सामाजिक तनाव की आग को और भड़का रहे हैं।कई जगह इस मुद्दे को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। गरबा जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में धर्म और आस्था के आधार पर भागीदारी को लेकर यह विवाद गहराता जा रहा है। जबकि वीएचपी और बजरंग दल इसे धार्मिक मर्यादा की रक्षा का मसला मानते हैं, विपक्षी दल इसे सामाजिक समरसता का नुकसान पहुंचाने वाला बताते हैं। गरबा आयोजन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। इस परिस्थिति में सभी पक्षों से अपेक्षा की जा रही है कि वह सौहार्दपूर्ण संवाद और समझौते से ही इस विवाद का समाधान करें ताकि त्योहार का पावन वातावरण बना रहे।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।