Naxalite Encounter: अबूझमाड़ के घने जंगलों में फिर गूंजीं गोलियां, मुठभेड़ में ए...

naxalite-encounter-in-abujhmad

Naxalite Encounter: अबूझमाड़ के घने जंगलों में फिर गूंजीं गोलियां, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, शव बरामद

naxalite encounter अबूझमाड़ के घने जंगलों में फिर गूंजीं गोलियां मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर शव बरामद

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में एक बार फिर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। लगातार मिल रही नक्सली गतिविधियों की खुफिया सूचना के बाद DRG (जिला रिजर्व गार्ड) और BSF (सीमा सुरक्षा बल) की संयुक्त टीम ने गश्त अभियान शुरू किया। सोमवार को जंगल के गहराई में जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया और दोनों ओर से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

एक नक्सली ढेर, शव और हथियार बरामद

दरअसल, नारायणपुर के जंगलो में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं. जवान अंदरूनी इलाकों में पहुंच कर नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं. इसी बीच नारायणपुर के अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन लॉच किया गया.डीआरजी और बीएसएफ जवानों की संयुक्त टीम इस इलाके में पहुंची. इस दौरान नक्सलियों और जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. फिलहाल सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है.इस मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया. मारे गए नक्सली का शव फिलहाल बरामद कर लिया गया है. मौके से एक हथियार भी बरामद किया है.

खुफिया इनपुट के बाद चला ऑपरेशन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतर्गत अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया. उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था.

सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

अधिकारियों ने बताया कि दल जब क्षेत्र में पहुंचा तो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है. क्षेत्र में गोलीबारी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तलाश अभियान अब भी जारी है. अभियान पूर्ण होने के बाद इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

248 नक्सली इस साल मारे गए

बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में अब तक 248 नक्सली मारे गए हैं. इनमें से 219 बस्तर संभाग (जिसमें नारायणपुर समेत सात जिले शामिल हैं) में मारे गए, जबकि 27 अन्य रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में मारे गए. दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए. राज्य के गरियाबंद जिले में 11 सितंबर को एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए थे.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।