MP Assembly Session 2024: MP विधानसभा सत्र का पहला दिन, एप्रिन पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

first-day-of-mp-assembly-session-big-news-mp-news

MP Assembly Session 2024: MP विधानसभा सत्र का पहला दिन, एप्रिन पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

By:

Ranu

mp assembly session 2024 mp विधानसभा सत्र का पहला दिन एप्रिन पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

नर्सिंग घोटले को लेकर हंगामा

MP Assembly Session: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहला दिन हंगामे की भेट चढ़ गया. कांग्रेस ने नर्सिंग घोटाले पर चर्चा की मांग की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, युवाओं के साथ अन्याय हुआ है, चर्चा होनी चाहिए। इस पर संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा, मामला कोर्ट में है, इसलिए चर्चा नहीं हो सकती। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दोपहर 1 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।

MP Assembly Session: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हुआ। पहले दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायक एप्रिन पहनकर पहुंचे और नर्सिंग घोटाले को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने तय किया है कि नर्सिंग घोटाले पर स्थगन प्रस्ताव लाएगी। कमलनाथ ने कहा, प्रश्न ये नहीं है कि प्रदेश में घोटाले हुए, प्रश्न ये है कि प्रदेश में कौन सा घोटाला नहीं हुआ।

Read More- Evening Top 5 News 30 June: जडेजा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, महिला को बेरहमी से पीटा, बारिश से डूबा गुजरात

MP Assembly Session: एप्रिन पहनकर पहुंचे नेता

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले कांग्रेस के विधायक, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में डॉक्टर की एप्रिन पहनकर पहुंचे। एप्रिन पर नर्सिंग घोटाले के स्टीकर लगाए हैं। विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए एंट्री की।

Read More- Weather Report 2024: मध्यप्रदेश में एक्टिव हुआ स्टॉन्ग सिस्टम

कमलनाथ बोले

कांग्रेस विधायक कमलनाथ ने कहा, प्रदेश में कौन सा घोटाला नहीं हुआ, प्रश्न ये है। प्रश्न ये नहीं है कि घोटाला हुआ। उन्होंने कहा, सरकार ने जो वादे किए, उनके प्रावधान बजट में करे, जिन पर चर्चा हो।

हेमंत कटारे बोले

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने कहा, विपक्ष पूरी तैयारी के साथ आया है। सभी मुद्दों का अध्ययन किया है। हम नर्सिंग घोटाले और महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। सरकार कितनी भी भागने की कोशिश करे, जनता के मुद्दे हम उठाएंगे। स्थगन लाना पड़ा तो वो भी लाएंगे।

सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक भी हुई। सत्र में 19 जुलाई तक 14 बैठकें होंगी। 3 जुलाई को सरकार वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेगी। वहीं, विपक्ष प्रदेश की खराब वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र की मांग करेगा।

कांग्रेस डेमोक्रेटिक पार्टी है। भाजपा जिसको चाहे उसे अभी ईडी और सीबीआई भेज देगी। बुलडोजर भेज देगी, इसलिए रामनिवास रावत जैसे लोग चले जाते हैं। किसी बीजेपी वाले का मकान बुलडोजर से नहीं तोड़ा गया। आने वाले समय में मैं उनको डर दिखा दूंगा।

Read More- PM MODI: मन की बात के दौरान पीएम ने की चर्चा, जनता से की इस बात की अपील

MP Assembly Session: कांग्रेस एक दिन पहले बना ली थी रणनीति

MP Assembly Session: रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। इसके चलते सदन में नर्सिंग घोटाला, पेपर लीक, नीट फर्जीवाड़ा, जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार, बढ़ता क्राइम रेट, आदिवासी उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं।

Read More- Suicide Cases In India: एक घर,एक परिवार और 5 शव, जानिए क्या है पूरा मामला

MP Assembly Session: सत्र शुरू होने से पहले मंत्री परिषद की बैठक हुई

विधानसभा के बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक हो रही है। विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित इस बैठक की शुरुआत वंदे मातरम राष्ट्रगीत से हुई।

https://youtube.com/shorts/NvCXzOJY50k?feature=share

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।