जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो किसानों ने निकाला हल, चंदा जोड़ा, गोवंश को गोशाला छोड़ा

farmers-action-authorities-ignore-donations-stray-cattle-gaushala

जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो किसानों ने निकाला हल, चंदा जोड़ा, गोवंश को गोशाला छोड़ा

जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो किसानों ने निकाला हल चंदा जोड़ा गोवंश को गोशाला छोड़ा

Farmers Initiative Stray Cattle: औरेया जिले के अयाना की ग्राम पंचायत ऐमा सेंगनपुर के किसानों ने अन्ना गोवंशों से अपनी गेहूं की फसल बचाने के लिए अनोखा कदम उठाया। कई शिकायतों के बाद भी सुनवाई न होने पर परेशान किसानों ने चंदा जमाकर अन्ना गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजने की व्यवस्था की। किसानों ने पहले आवारा गोवंश को एक खाली प्लॉट में इकठ्ठे किए फिर वाहनों से उन्हें गोशाला भिजवा दिया।

‘शिकायत की पर नहीं हुई सुनवाई’

किसानों का कहना है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से कई बार शिकायत की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोके दुबे, छोटू त्रिपाठी, रविकांत और वैभव सहित कई किसानों ने मिलकर लगभग 28 गोवंशों को पकड़ा और इसके बाद वाहनों से उन्हें सिखरना गोशाला में पहुंचा दिया। किसानों ने बताया कि आवारा गोवंशों के कारण उनकी गेहूं की फसल बर्बाद हो रही थी। [caption id="attachment_129311" align="alignnone" width="635"]किसानों ने चंदा जमाकर अन्ना गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजने की व्यवस्था की किसानों ने चंदा जमाकर अन्ना गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजने की व्यवस्था की[/caption]

Farmers Initiative Stray Cattle: किसानों ने खुद निकाला हल

किसानों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई समाधान न मिलने पर उन्होंने अपनी समस्या का हल खुद निकालने का फैसला लिया। गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए लोडर का खर्च निकालने के लिए ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा किया। ठंड में गायों को सहारा भी मिल जाएगा और उनकी फसलों की सुरक्षा भी हो जाएगी। इस मामले में BDO आदित्य तिवारी ने बताया कि किसान आवारा मवेशियों को गोशाला में संरक्षित करवा सकते हैं। ग्राम प्रधान और सचिव के स्तर से गोवंशों को संरक्षित न करवाए जाने के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

राज्य

दतिया उपचुनाव 2026: ‘महाराजा की प्रतिज्ञा’ बनी चर्चा का विषय, BJP हारने पर सिर मुंडवाने का संकल्प

दतिया विधानसभा उपचुनाव में महाराज गोविंद देव की प्रतिज्ञा, जीत पर सिर मुंडवाने का वादा, राजनीतिक चर्चा में उत्साह बढ़ा।

उत्तराखंड दूसरे राज्यों को करेगा बाघ गिफ्ट, CM धामी बोले - औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद करेंगे विचार

राज्य

उत्तराखंड दूसरे राज्यों को करेगा बाघ गिफ्ट, CM धामी बोले - औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद करेंगे विचार

उत्तराखंड में बाघों की संख्या तीन गुना बढ़कर 560 हो गई है, जिससे राज्य अब दूसरे राज्यों को बाघ देने की तैयारी कर रहा है।

मेरठ: सरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर की खुदकुशी, छात्रा की हालत नाजुक

राज्य

मेरठ: सरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर की खुदकुशी, छात्रा की हालत नाजुक

मेरठ में एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मार ली। घटना की वजह गर्लफ्रेंड के सीने पर 'आर्यन' नाम का टैटू था।

शाहरुख खान के बड़े नवाब आर्यन खान की जिंदगी में नई मिस्ट्री वुमन, वायरल हुआ वीडियो

मनोरंजन

शाहरुख खान के बड़े नवाब आर्यन खान की जिंदगी में नई मिस्ट्री वुमन, वायरल हुआ वीडियो

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जिंदगी में नई मिस्ट्री वुमन की एंट्री हो गई है। लंदन कैसिनो में स्पॉट किए गए आर्यन, विनी टकायर के साथ नजर आए।

चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और स्कूटी में टक्कर के बाद लगी आग

राज्य

चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक और स्कूटी में टक्कर के बाद लगी आग

फतेहगढ़ साहिब में चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें ट्रक और स्कूटी की टक्कर के बाद दोनों जल गए, दो लोगों की मौत हो गई।