उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

उत्तराखंड में बारिश का कहर

उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन, केदारनाथ यात्रा प्रभावित, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ, जिससे चारधाम यात्रा मार्ग बाधित हो गए। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन केदारनाथ यात्रा प्रभावित बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन |

उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन बारिश का असर देखने को मिला। सुबह रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में भूस्खलन हुआ, जिससे चारधाम यात्रा मार्ग प्रभावित हो गया। उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानकीचट्टी के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन 

वहीं, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन हुआ। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। चमोली में भी बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर मलबा आने से प्रभावित हो गया है। पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग गुनियाला खाल के पास बंद हो गया। एजेंसियां रास्ता खोलने में जुटी हैं।

बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई। बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, पौड़ी, टिहरी और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है। इन जिलों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और कुछ स्थानों पर अत्यंत तेज बारिश हो सकती है।

स्कूलों में अवकाश घोषित 

खराब मौसम को देखते हुए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड, दुर्बिल, बढ़ियार और हनुमानचट्टी के पास भी मलबा आने से रास्ता बाधित है। सड़कों से मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी कियाहै।

संबंधित सामग्री

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

देश-विदेश

कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, CM हिमंत ने कहा- मुश्किल वक्त में मदद के लिए शुक्रिया

असम में भीषण बाढ़ के बीच, कॉमेडियन समय रैना ने राहत कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त किया।

बारामती में ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसला, पायलट और कैडेट सुरक्षित

देश-विदेश

बारामती में ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसला, पायलट और कैडेट सुरक्षित

महाराष्ट्र के बारामती में एक ट्रेनर प्लेन ट्रेनिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। पायलट और कैडेट दोनों सुरक्षित हैं। क्रैश की खबरें खारिज की गईं।

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

राज्य

UP में बारिश का तांडव, 10 नदियां उफान पर, बनारस में 84 घाट डूबे

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण गंगा, यमुना सहित कई नदियां खतरे के निशान पर हैं, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

राज्य

डिंडोरी में बारिश में खराब हो रही 50 ट्रक धान, विधायक ने उठाए सवाल

डिंडोरी जिले में धान के ओपन कैंप का निरीक्षण करते हुए शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने खराब धान की स्थिति उजागर की।

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

राज्य

10 हजार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, उत्तराखंड में 4 बड़े रोजगार मेले

उत्तराखंड में अगले चार महीनों में चार रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 10 हजार युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।