Fake DSP Case: 22 लाख फॉलोअर्स वाले DSP की फोटो लगाकर 72 लाख की ठगी

fake-dsp-job-scam-72-lakh-jcb-operator-arrest-chhattisgarh

Fake DSP Case: 22 लाख फॉलोअर्स वाले DSP की फोटो लगाकर 72 लाख की ठगी

fake dsp case 22 लाख फॉलोअर्स वाले dsp की फोटो लगाकर 72 लाख की ठगी

fake dsp job scam chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी महिला से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 72 लाख रुपए ठग लिए गए। हैरानी की बात यह कि महिला से ठगी करने वाला आरोपी खुद DSP नहीं, बल्कि एक जेसीबी ऑपरेटर निकला। उसने मध्य प्रदेश पुलिस के वायरल अधिकारी DSP संतोष पटेल के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर विश्वास जीत लिया।

शिकायत PMO पहुंची, तब खुला पूरा मामला

पीड़िता ने जब स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होते देख शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक भेजी। इसके बाद कुसमी पुलिस ने जांच शुरू की। महिला द्वारा बताए गए अधिकारी का नाम सामने आया, DSP संतोष पटेल, जो सोशल मीडिया पर 2.2 मिलियन (22 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स रखते हैं।

fake dsp job scam chhattisgarh: बालाघाट में मिले असली DSP

टीम ने जब वर्तमान में हॉक फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत DSP संतोष पटेल को दस्तावेज दिखाए, तो वे भी दंग रह गए।महिला द्वारा जमा आवेदन और दस्तावेजों में उनकी वर्दी वाली फोटो लगी थी, लेकिन उन्होंने कभी इस महिला से बात तक नहीं की थी। DSP पटेल ने तुरंत बताया कि यह किसी फर्जीवाड़े का मामला है और किसी ने उनकी फोटो का गलत इस्तेमाल किया है।

वीडियो कॉल पर भी नहीं मानी महिला

जब असली DSP ने पीड़िता से बात करने के लिए वीडियो कॉल किया, तो महिला उन्हें पहचानने को तैयार ही नहीं हुई।वह लगातार यही कहती रही- तुमने ही 72 लाख रुपए लिए हैं।”महिला ने बताया कि जिस “अधिकारी” से वह फोन पर बात करती थी, वह कभी चेहरा नहीं दिखाता था, और केवल ऑडियो कॉल पर ही बात करता था। इससे साफ हो गया कि ठग DSP की फोटो और पहचान का इस्तेमाल कर रहा था।

जेसीबी ऑपरेटर निकला आरोपी

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कोई पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि एक जेसीबी ऑपरेटर है, जिसने DSP पटेल की इंटरनेट से ली गई फोटो और सोशल मीडिया पहचान का फायदा उठाकर 72 लाख की भारी ठगी को अंजाम दिया।छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना  

संबंधित सामग्री

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

राज्य

दंगल गर्ल्स’! मोबाइल लूटकर भागे चोर को जमकर पीटा, SSP बोले बहादुर बेटियां

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दो बहनों ने मोबाइल चोर का पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया, बाद में उन्हें सम्मानित किया गया।

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

राज्य

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ और पंचकूला के पास एक नया शहर विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग कर रही है।

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।