विस्फोट का जुलूस वीडियो वायरल

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊंचाई पर लटकी वैन को धमाके से उड़ाया गया, वीडियो वायरल

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक टाटा मैजिक वैन में विस्फोट होने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊंचाई पर लटकी वैन को धमाके से उड़ाया गया, वीडियो वायरल

उज्जैन। जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुई एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक टाटा मैजिक वैन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाकर उसमें विस्फोट करते हुए देखा जा सकता है। घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है।

अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते दिखाई दिए

जानकारी के अनुसार, बड़नगर के अडान मोहल्ले से मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान एक टाटा मैजिक वैन को क्रेन के सहारे हवा में लटकाया गया। वैन के ऊपर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहराते नजर आए। मौके पर मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते दिखाई दिए।

‘ले फिर आ गए’ लिखा हुआ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर बाद वैन में जोरदार विस्फोट किया गया, जिससे उसमें आग और धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। विस्फोट के बाद वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जिस वैन में विस्फोट किया गया, उसके आगे की तरफ ‘ले फिर आ गए’ लिखा हुआ था।

अफरा-तफरी का माहौल बन गया

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि अब तक किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ

इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और घटना की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार सभी तथ्यों की पड़ताल की जाएगी और यदि किसी प्रकार की नियमों की अनदेखी या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी 1200 करोड़ से ज्यादा की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिला 4 गुना मुआवजा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में 1211.34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की घोषणाएं कीं।

10 Nov 2026
CM डॉ. यादव ने बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से की मुलाकात-विकास कार्यों-योजनाओं पर हुई अहम चर्चा

CM डॉ. यादव ने बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से की मुलाकात-विकास कार्यों-योजनाओं पर हुई अहम चर्चा

सैयदना ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मध्यप्रदेश की समृद्धि की कामना की। दोनों ने विकास योजनाओं व सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा की।

10 Nov 2026
सीएम मोहन यादव ने उज्जैन के 11 गांवों में ग्रामीणों संग दिवाली मनाई, विकास और किसान कल्याण का भरोसा दिया

सीएम मोहन यादव ने उज्जैन के 11 गांवों में ग्रामीणों संग दिवाली मनाई, विकास और किसान कल्याण का भरोसा दिया

मुख्यमंत्री यादव ने ग्रामीणों से संवाद कर पक्की सड़क, मकान रजिस्ट्री, दिन में 10 घंटे बिजली, डेयरी, ग्रामीण पर्यटन और रोजगार योजनाओं की जानकारी दी।

10 Nov 2026
ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्रामीण बन रहे संपत्ति के मालिक और बहनें आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ढेंडिया में 2.20 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण किया। उज्जैन में 74,791 संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी हुई और प्रदेश में 50-70 लाख ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

09 Nov 2026
MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

MP में दिवाली की रात 3 अग्निकांड, 13 लोगों की गई जान; कटनी और सिवनी में 12 की मौत, उज्जैन में बुजुर्ग की गई जान

मध्य प्रदेश में दीपावली की रात आग की तीन घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई। कटनी और सिवनी में छह-छह, जबकि उज्जैन में एक बुजुर्ग की जान गई।

09 Nov 2026