Durg Nun Case: नन गिरफ्तारी केस में 9 दिन बाद प्रीति मैरी, वंदना फ्रांसिस को जमा...

durg-nun-case-from-arrest-to-high-court-hearing

Durg Nun Case: नन गिरफ्तारी केस में 9 दिन बाद प्रीति मैरी, वंदना फ्रांसिस को जमानत, पीड़िता बोली-पीट-पीटकर बयान

durg nun case नन गिरफ्तारी केस में 9 दिन बाद प्रीति मैरी वंदना फ्रांसिस को जमानत पीड़िता बोली-पीट-पीटकर बयान

25 जुलाई 2025 की सुबह 8:30 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ ‘नन गिरफ्तारी विवाद’ अब 9 दिन बाद एक बड़े मोड़ पर पहुंच गया है। मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार कैथोलिक नन प्रीति मैरी और वंदना फ्रांसिस को बिलासपुर NIA कोर्ट ने जमानत दे दी है।

ये था मामला

25 जुलाई को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर 3 आदिवासी युवतियां, एक युवक और 2 मिशनरी सिस्टर्स को रोक लिया। आरोप लगाया गया कि ये सभी युवतियों को नौकरी के बहाने आगरा ले जा रहे थे, जहां उनका धर्मांतरण और मानव तस्करी की योजना थी। बजरंग दल ने GRP थाने में FIR दर्ज कराई। मामला BNS धारा 143 (मानव तस्करी) और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत दर्ज हुआ। दोनों धाराएं गैर-जमानती हैं।

गिरफ्तारी के बाद सियासी बवाल

गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ईसाई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए। मामला लोकसभा और राज्यसभा में भी उठा। केरल से सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दुर्ग जेल पहुंचा और ननों से मुलाकात की। मेघालय के CM कॉनराड संगमा ने केस रद्द करने की मांग की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी गिरफ्तारी को “धार्मिक असहिष्णुता” करार देते हुए सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार को घेरा।29 जुलाई को केरल के कई शहरों में बिशप्स, नन और नागरिकों ने बड़े प्रदर्शन किए। प्रतिनिधिमंडल ने CM विष्णुदेव साय से भी मुलाकात कर ननों के समर्थन में अपनी बात रखी।

दुर्ग कोर्ट से NIA कोर्ट तक

30 जुलाई को दुर्ग सेशन कोर्ट ने ननों की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि NIA मामलों में सुनवाई का अधिकार दुर्ग कोर्ट को नहीं है। साथ ही यह गंभीर मामला है जिसमें जनजातीय बालिकाओं को राज्य से बाहर ले जाने और दबावपूर्वक धर्म परिवर्तन की कोशिश के आरोप हैं। कोर्ट को यह भी बताया गया कि गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक संगठनों के प्रदर्शन से सामाजिक तनाव पैदा हुआ था, जो जमानत मिलने पर दोबारा हो सकता है। इसके बाद मामला बिलासपुर NIA कोर्ट में पहुंचा। 2 अगस्त को NIA कोर्ट के जज सिराजुद्दीन कुरैशी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ननों को जमानत दे दी। ननों के वकील ने कहा कि पुलिस के पास ठोस सबूत नहीं हैं।

पीड़िता का पलटा बयान

1 अगस्त को तीन में से एक युवती, कमलेश्वरी प्रधान, मीडिया के सामने आई और कहा कि ननों ने उसके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया। “हम अपनी मर्जी से आगरा जा रहे थे, लेकिन दुर्ग में हमें पीट-पीटकर जबरन बयान दिलवाया गया।” उसने बताया कि उसका परिवार पिछले 5-6 साल से ईसाई धर्म मान रहा है और आगरा जाने का उद्देश्य अस्पताल में सिस्टरों और मरीजों की सेवा करना था।

मानव तस्करी का एंगल

मानव तस्करी एक संगठित अपराध है जिसमें धोखे, लालच या बलपूर्वक लोगों को घर या देश से दूर ले जाकर उनका शोषण किया जाता है। इसमें बच्चों या महिलाओं के मामलों में FIR होते ही गिरफ्तारी अनिवार्य है। दोषी पाए जाने पर 10 साल से आजीवन कारावास और जुर्माना हो सकता है।

मौजूदा स्थिति

ननों को जमानत मिल चुकी है, लेकिन मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। NIA और पुलिस की जांच जारी है। इस केस ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि दिल्ली और केरल तक राजनीतिक हलचल मचा दी है। अब सभी की नजरें आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच की दिशा पर टिकी हैं। Read More:- इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़ Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।