सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

शुजालपुर में विकास कार्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुजालपुर में 388 करोड़ रुपये की लागत से 43 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की, जिसमें आयुर्वेदिक कॉलेज और स्कूल शामिल हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने खोला पिटारा शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

भोपाल/शाजापुर। आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले, खासकर उसके शुजालपुर की सूरत ही बदल जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 31 मई को इस जिले के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने यहां 388 करोड़ लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें शुजालपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज-हॉस्पिटल और 4 सांदीपनि विद्यालय शामिल हैं। इस मौके पर सीएम यादव ने कांग्रेस और कांग्रेसियों को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं था, लेकिन जब से उनकी सरकार आई है, तब से विकास की बयार बह रही है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शाजापुर जिला विचारधारा की दृष्टि से सभी को अपनी ओर खींचता है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम काल चल रहा है। उनकी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश के विकास ने नई ऊंचाइयों को छूआ है। हमारी सरकार भी उनके साथ कदम से कदम लगाकर विकास को गति दे रही है। हमारी सरकार विकास के मामले में नए-नए कीर्तिमान बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के शासनकाल में देश और प्रदेश परेशान थे। संभावनाओं के इस प्रदेश में वर्ष 2002-03 तक विकास के नाम पर कुछ नहीं था। नल-बिजली-पानी-सड़क का कुछ पता नहीं था। कांग्रेस अपने कर्मों का फल भोग रही है। इसलिए धीरे-धीरे करके उसका पूरे देश से सूपड़ा साफ हो रहा है। 

कांग्रेस को लापरवाह नेता मुबारक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब देश पर संकट आता है, तो नेता प्रतिपक्ष भाग जाते हैं। जब प्रदेश में विकास कार्य हो तो कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष हाय रे-हाय रे करता फिरता है। आजादी के बाद से कांग्रेस का ऐसा अध्यक्ष नहीं देखा, जिसका लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार ही भाग जाए। जो 40 हजार वोट से चुनाव हारा, वो कांग्रेस का अध्यक्ष है। कांग्रेस को इस तरह के अध्यक्ष मुबारक। ऐसे लोग सरकार बनाने का मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बलबूते पर केंद्र की सरकार बनाई। उनके मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अगर कोई है तो भारतीय जनता पार्टी है। यह हमारे लिए गर्व करने वाली बात है। 

माफी मांगे कांग्रेस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 1956 में मध्यप्रदेश बना। उसके बाद कांग्रेस ने 55 साल में केवल 5 मेडिकल कॉलेज दिए। जबकि, हमारी सरकार ने 2 साल में 7 मेडिकल कॉलेज दिए हैं। 1956 से वर्ष 2002-03 तक सिंचाई का रकबा केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर में था। किसान मेहनत तो करना जानता था, लेकिन पानी-बिजली-सड़क न होने से परेशान रहता था। उसका परिणाम ये रहा कि वर्ष 2003 तक गेहूं के दाम नहीं बढ़े। जो गेहूं 1956 में 100 रुपये क्विंटल बिकता था,  उसकी कीमत वर्ष 2002 में महज 450 रुपये क्विंटल हो सकी। कांग्रेस सरकारी खरीद तो एक दाना नहीं करती थी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि ये हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है, जो आज 2625 रुपये के दाम पर गेहूं खरीद रही है। यह किसान कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। कांग्रेस के समय केवल 7 आयुर्वेदिक कॉलेज थे, हमने 2 साल में 8 आयुर्वेदिक कॉलेज खोल रहे हैं। कांग्रेस के समय स्कूल में टाट-पट्टी नहीं मिलती थी, बिल्डिंग के नाम पर झाड़ के नीचे बैठकर पढ़ते थे, बरसात आते ही छु्टी हो जाती थी, आने-जाने के रास्ते नहीं थे। इस बात पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। जीतू पटवारी को अपने कांग्रेसी पूर्वर्जों के कर्मों के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बंदर की उछल-कूद से शेर के शिकार करने में कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये भारतीय जनता पार्टी के शेर हैं, जिनकी वजह से सुशासन चलता है। हमारी सरकार गरीब-युवा-महिला-किसान सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जीवनभर के लिए भगवान राम के मंदिर पर ताला लगा आए थे, कांग्रेसी भगवान राम की जय बोलने में डरते हैं, भगवान राम के मंदिर के नाम पर इनको बुखार आ जाता है। जीतू पटवारी बताए कि अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करके आए क्या। ये हमारी सरकार है जिसमें अयोध्या धाम में भी जय-जय श्री राम हो रहा है और भोजशाला में भी आनंद मन रहा है। तुम्हारी सरकार ने हिंदू-मुसलमान को लड़ाकर सदैव लज्जित करने का काम किया। हमारी सरकार न्यायालय के निर्णय का पालन कराने का रिकॉर्ड बनाती है। 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं

* प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का नया यूआईटी कैंपस शुजालपुर में स्थापित करने की घोषणा। 
* पुलिस चौकी शुजालपुर से कालापीपल तक टू लेन रोड निर्माण की घोषणा। 
* अकोदिया में महाविद्यालय खोला जाएगा। 
* गोलाना में बायपास रोड बनाया जाएगा।
* शुजालपुर में पुलिस के लिए 80 आवास तैयार किए जाएंगे। 
* शुजालपुर थाना मंडी में पुलिसबल की वृद्धि की जाएगी।

संबंधित सामग्री

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

राज्य

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

मध्य प्रदेश में मानसून की धीमी गति के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। राज्य में जुलाई में कम बारिश हुई, जिससे गर्मी बढ़ गई है।


मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

राज्य

मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग का प्रभार मंत्री लखन पटेल से वापस लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपा, राजनीतिक चर्चाएं तेज।

खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में हासिल किया पहला स्थान; भोपाल तीसरे नंबर पर

राज्य

खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में हासिल किया पहला स्थान; भोपाल तीसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश के खजुराहो और राजा भोज हवाई अड्डों ने एएआई के ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में क्रमशः पहला और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

राज्य

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक भोपाल में होगी, मुख्य चर्चा यूसीसी विधेयक पर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।