दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार, दिल्ली का सफर 2.30 घंटे में

delhi-dehradun-expressway-travel-time-update

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार, दिल्ली का सफर 2.30 घंटे में

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार दिल्ली का सफर 230 घंटे में

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण PM नरेंद्र मोदी अगले महीने कर सकते हैं। पीएम मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए देहरादून में शासन स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उच्च स्तर से PM मोदी के दौरे के अनौपचारिक संकेत मिलने के बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई है। 

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दौरान देहरादून में जनसभा भी कर सकते हैं। बता दें कि 210 km बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे का निर्माण 11,970 करोड़ की लागत से हुआ है। यह एक्सप्रेसवे अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। कुछ माह पहले इस एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन भी हो चुका है, जोकि सफल रहा था। अब देहरादून से इसके लोकार्पण की तैयारी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 13 या फिर 22 अप्रैल को उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। 13 अप्रैल को वैशाखी जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय किया गया है।

दिल्ली का सफर 2.30 घंटे में

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे रफ्तार भरने को पूरी तरह तैयार है। वर्तमान में देहरादून से दिल्ली पहुंचने में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है। सिक्स लेन एक्सप्रेसवे खुलने के बाद देहरादून से दिल्ली का सफर करीब ढाई घंटे में आसानी से पूरा हो जाएगा। ये एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम की गीता कॉलोनी से शुरू होकर सहारनपुर होते हुए देहरादून तक पहुंचता है।

Delhi Dehradun Expressway: वाइल्डलाइफ कॉरिडोर 

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बहुत खास है। इस एक्सप्रेसवे पर वाइल्डलाइफ कॉरिडोर में करीब 12 किमी लंबा एलिवेटेड सेक्शन और 2 किमी लंबी टनल है। ताकि एक्सप्रेसवे से वन्यजीवों को खतरा न हो। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, बागपत, सहारनपुर और देहरादून को जोड़ेगा।  इससे पश्चिमी UP और उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद NH-58 की भीड़ और जाम कम हो जाएगा। साथ ही इससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की भीड़ का बोझ भी कम होगा।

संबंधित सामग्री

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर-: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें 'भोपाल घोषणा पत्र' को अपनाया गया। इससे सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।