देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग ...

देहरादून में नर्सिंग धरना जारी

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों ने वार्षिक भर्ती की मांग पर 58 घंटे से पानी की टंकी पर धरना दे रहे हैं। अधिकारियों से चर्चा जारी है।

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

देहरादून में नर्सिंग धरना जारी |

देहरादून में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर जारी नर्सिंग अभ्यर्थियों का पानी की टंकी पर चल रहे प्रदर्शन को 58 घंटे हो गए है। अब ये प्रदर्शन जल्द खत्म हो सकता है। पानी की टंकी पर बैठीं ज्योति रौतेला ने बताया कि डीजी हेल्थ की ओर से नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगों का प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को भेज दिया गया है। अब सिटी मजिस्ट्रेट और SP सिटी मौके पर पहुंचकर नर्सिंग एकता मंच के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।

58 घंटे का धरना

ज्योति ने कहा कि प्रस्ताव की कॉपी मिलने के बाद नर्सिंग एकता मंच के सदस्य उसे देखेंगे। यदि अभ्यर्थी इस प्रस्ताव से संतुष्ट होते हैं तो धरना खत्म किया जा सकता है। अगर मांगों में किसी तरह के बदलाव या नए बिंदु जोड़ने की जरूरत महसूस हुई तो आगे की रणनीति उसी आधार पर तय होगी। फिलहाल अंतिम फैसला अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद ही लिया जाएगा। इससे पहले दिनभर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। नर्सिंग अभ्यर्थियों के समर्थन में पानी की टंकी पर चढ़ीं ज्योति रौतेला और 4 अन्य को 58 घंटे से अधिक वक्त हो चुका है। 

26 दिनों से आमरण अनशन 

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि लगातार धूप और सुविधाओं की कमी के कारण उनकी तबीयत खराब हो रही है और शरीर पर रैशेज भी हो गए हैं। ज्योति ने दावा किया कि सोमवार सुबह 5 बजे से उन्होंने न खाना खाया है और न ही पानी पिया। वहीं, नर्सिंग अभ्यर्थी पिछले 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान ज्योति ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया था, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके विरोध में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए और परेड ग्राउंड के बाहर चक्का जाम दिया। 

देर रात DG हेल्थ सुनीता टम्टा ने नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल किशोर पुंडीर से बातचीत की और आंदोलन खत्म करने की अपील की। फिलहाल सड़क से जाम हटवा दिया गया, लेकिन धरना अब भी जारी है।

संबंधित सामग्री

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

राज्य

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

हरदा में कांग्रेस ने बढ़े हुए टैक्स, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

राज्य

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

देहरादून में गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मृतक के कमरे में रहने वाले एक दोस्त ने दी।

जसपाल राणा की तेरहवीं,  रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राज्य

जसपाल राणा की तेरहवीं, रक्षा मंत्री, CM धामी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा देहरादून में संपन्न हुई, जिसमें कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

राज्य

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

भोपाल में छात्र-छात्राओं ने ABVP के बैनर तले MLB कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

राज्य

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

देहरादून में एक सिटी बस ने पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लालपुल क्षेत्र में हुई, जहां बस अनियंत्रित हो गई।