देहरादून में 4 दिन तक घर में रखी लाश, पति निकला मास्टरमाइंड

dehradun-murder-husband-kept-body-at-home-4-days

देहरादून में 4 दिन तक घर में रखी लाश, पति निकला मास्टरमाइंड

देहरादून में 4 दिन तक घर में रखी लाश पति निकला मास्टरमाइंड

Dehradun Murder Mystery: देहरादून की थाना प्रेमनगर पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। बालासुदरी मंदिर परिसर में 11 मार्च 2026 को एक अज्ञात महिला का शव कट्टे में मिला था, जिसकी पहचान करना बड़ी चुनौती बनी हुई थी। महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। 

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर जंगल में फेंक दिया। पुलिस को राहगीरों की सूचना पर 11 मार्च को शव मिला, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मामले का खुलासा करते हुए देहरादून के SSP प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी पति रंजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

[caption id="attachment_141964" align="alignnone" width="1295"]जंगल में मिला था शव जंगल में मिला था शव[/caption]

Dehradun Murder Mystery: कट्टे में मिला शव

SSP ने बताया कि प्रेमनगर क्षेत्र में मांडूवाला रोड स्थित बालासुंदरी मंदिर परिसर के पास जंगल में एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में महिला का शव मिला था। शव के पास एक रजाई भी मिली। शव 4 से 5 दिन पुराना था और चेहरा खराब होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया, जिसमें सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई। इसके बाद मामला ब्लाइंड मर्डर में बदल गया।

पति निकला हत्यारा

घटना को लेकर 8 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने 2500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और 30 से ज्यादा झुग्गी-बस्तियों में करीब 5000 लोगों का सत्यापन किया। इसी दौरान 19 मार्च को कॉसवाली कोठरी इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि एक मजदूर की पत्नी अचानक लापता है। जांच में सामने आया कि आरोपी रंजीत शर्मा की 2 पत्नियां थीं और पहली पत्नी हाल ही में उसके पास आई थी। भाटोवाला में दबिश के दौरान आरोपी रंजीत शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपनी पहली पत्नी रूपा की गला दबाकर हत्या की फिर शव को कट्टे में भरकर जंगल में फेंक दिया था।

[caption id="attachment_141965" align="alignnone" width="1376"]आरोपी पति गिरफ्तार आरोपी पति गिरफ्तार[/caption]

4 दिन घर में रखा शव

जांच में सामने आया कि रंजीत और रूपा की शादी 2009 में हुई थी। बाद में रूपा किसी और के साथ चली गई थी, जिसके बाद रंजीत ने दूसरी शादी कर ली। फरवरी 2026 में रूपा अपनी 11 महीने की बच्ची के साथ वापस आई और दूसरी पत्नी को छोड़ने को कहने लगी, जिससे दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी ने गुस्से में आकर रूपा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कट्टे में छिपाकर 4 दिन तक घर में रखा और 8 मार्च को जंगल में फेंक दिया।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।