हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

उत्तराखंड में दुष्कर्म की घटना

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म, पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पति के दोस्त ने महिला से उसकी बेटी के सामने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म पति से झगड़कर मायके जा रही थी महिला

हल्द्वानी में 7 महिने की बेटी के सामने मां से दुष्कर्म |

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई। यहां बेटी के सामने मां से रेप किया गया। दरअसल, पति से विवाद के बाद एक महिला अपनी 7 महीने की बच्ची को लेकर मायके जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान पति के दोस्त ने सुलह कराने और घर छोड़ने की बात कहकर उसे अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। आरोप लगाया गया कि वह महिला को टांडा के जंगल में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया।

बेटी से सामने रेप

घटना के दौरान महिला की 7 महीने की मासूम बच्ची भी उसके साथ थी। पीड़िता की शिकायत पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जवाहर नगर गौला नदी क्षेत्र, हल्द्वानी निवासी दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर महिला अपनी 7 महीने की बेटी को लेकर लालकुआं रेलवे स्टेशन गई। पति ने फोन पर उसकी लोकेशन पूछी तो महिला ने स्टेशन पर होने की बात बताई। 

रेप करने के बाद हुआ फरार

इसी दौरान पति के दोस्त धर्मेंद्र निवासी राजपुरा इसके बारे में पता चला तो वह अपनी बाइक लेकर लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसने महिला से सुलह कराने और उसे घर छोड़ने की बात कही। महिला उसके साथ बैठ गई। आरोप है कि धर्मेंद्र महिला को हल्द्वानी की ओर लेकर गया। रास्ते में IOC डिपो के सामने सड़क से बाइक मोड़कर वह महिला और उसकी बच्ची को टांडा के जंगल की ओर ले गया। महिला का आरोप है कि जंगल में उसकी 7 महीने की बेटी को एक तरफ बैठा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे देर रात हल्द्वानी के गौला पुल के पास छोड़कर फरार हो गया।

संबंधित सामग्री

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

राज्य

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए नई इंटरव्यू तिथियाँ जारी की। 328 उम्मीदवारों के बाद शेष 65 के लिए तिथियाँ तय की गईं।

ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

राज्य

ऋषभ पंत ने लगाई मदद की गुहार, CM धामी ने तुरंत दिए निर्देश- हरसंभव सहयोग मिलेगा

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने की समस्या पर CM पुष्कर सिंह धामी से सहायता मांगी।

पंजाब यूनिवर्सिटी में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी

राज्य

पंजाब यूनिवर्सिटी में बम की धमकी के बाद सुरक्षा कड़ी

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की।

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

राज्य

नकली पनीर-घी पर सरकार का बड़ा एक्शन, बनाने से बेचने तक पर लगी रोक

उत्तराखंड में नकली और घटिया डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर सरकार ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।