Datia SDM lungi protest: दतिया एसडीएम का आनोखा अंदाज,लुंगी में पहुंचकर माइक से द...

datia-sdm-lungi-warning-encroachment

Datia SDM lungi protest: दतिया एसडीएम का आनोखा अंदाज,लुंगी में पहुंचकर माइक से दी चेतावनी,अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

datia sdm lungi protest दतिया एसडीएम का आनोखा अंदाजलुंगी में पहुंचकर माइक से दी चेतावनीअतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

सुबह-सुबह लुंगी में पहुंचे SDM, लोग हुए हैरान

Datia SDM lungi protest: मध्यप्रदेश के दतिया में प्रशासनिक कार्रवाई का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। शहर के पीतांबरा पीठ उत्तर गेट पर एसडीएम संतोष तिवारी लुंगी पहनकर अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। हाथ में माइक लेकर उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में दुकानदारों को समझाया, जिससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। SDM को इस रूप में देखकर पहले तो लोग चौंक गए, लेकिन उनके तेवर देखकर तुरंत समझ गए कि कार्रवाई गंभीर है।

माइक से दी दो टूक चेतावनी, दुकानदारों में भगदड़

एसडीएम संतोष तिवारी ने माइक से साफ शब्दों में कहा – "एक महीने से हर शनिवार दो घंटे खड़े होकर समझा रहा हूं, लेकिन अब सीधा सामान जब्त करूंगा।" उनकी यह चेतावनी सुनते ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदार अपने ठेले व सामान समेटते नजर आए। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होकर सुर्खियां बटोरी हैं।

लगातार दो महीने से चल रही अतिक्रमण हटाने की मुहिम

जिला प्रशासन बीते दो महीनों से लगातार अतिक्रमण हटाने की मुहिम चला रहा है। हर बार अतिक्रमण हटाया जाता है, लेकिन दुकानदार फिर से वहीं कब्जा कर लेते हैं। अब प्रशासन ने सख्त तेवर अपनाते हुए किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे अतिक्रमणकारियों में डर का माहौल बन रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन गंभीर

Datia SDM lungi protest: दतिया की प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ पर रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उनकी आवाजाही में बाधा न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार सतर्क है। पीठ के आसपास अतिक्रमण न हो, इसके लिए अधिकारियों की टीम रोजाना निरीक्षण कर रही है और अब एसडीएम के लुंगी वाले अंदाज़ ने इस मुहिम को और मजबूती दे दी है।

 

संबंधित सामग्री

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

राज्य

चंडीगढ़-पंचकूला के पास बसेगा हिमाचल का नया शहर! विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश सरकार चंडीगढ़ और पंचकूला के पास एक नया शहर विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग कर रही है।

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

राज्य

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर CM सोरेन बोले- विपक्ष की हर कोशिश के बावजूद जारी रहेगा झारखंड को आगे बढ़ाने का संघर्ष

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर राज्य की एकता और विकास के लिए संकल्प को दोहराया।

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

राज्य

पटना में बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम सम्मेलन, CM सम्राट बोले - बच्चों की सुरक्षा और मानव तस्करी पर लगेगी रोक

पटना में गुमशुदा बच्चों और मानव तस्करी पर केंद्रित सम्मेलन आयोजित, जिसमें बिहार सरकार ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति प्रस्तुत की।

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

देश-विदेश

हरियाणा CM सैनी को परोसा जाने वाला था बासी घेवर! मचा हड़कंप, मिठाई दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने परोसे जाने वाले घेवर में गुणवत्ता की कमी पाई गई, जिसके बाद विभिन्न जिलों में छापेमारी की गई।

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

राज्य

उत्तराखंड के पेंशन लाभार्थियों के लिए राहत की खबर, CM धामी ने की जुलाई 2026 की पेंशन जारी

उत्तराखंड सरकार ने DBT के माध्यम से विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 9.87 लाख लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि जारी की।