दतिया उपचुनाव: BJP ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा का नाम नहीं

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार

दतिया उपचुनाव: BJP ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, नरोत्तम मिश्रा का नाम नहीं

भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक की सजा पर रोक लगाने से इनकार किया।

दतिया उपचुनाव bjp ने आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा का नाम नहीं

भोपाल/दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार को केंद्रीय नेतृत्व ने उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई। यह घोषणा दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किए जाने के बाद की गई।

भाजपा ने उन पर भरोसा जताया

आशुतोष तिवारी भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं, जहां उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। संगठनात्मक अनुभव और पार्टी में सक्रिय भूमिका को देखते हुए भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है।

सभी अटकलों पर विराम लगा दिया

दूसरी ओर, पूर्व गृहमंत्री और दतिया से लंबे समय तक विधायक रहे नरोत्तम मिश्रा का नाम उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं किया गया। हालांकि, उन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी थी और बुधवार को नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। राजनीतिक हलकों में शुक्रवार को उनके नामांकन दाखिल करने की चर्चा थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने आशुतोष तिवारी को टिकट देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

अन्य प्रत्याशियों के भी मैदान में उतरने की संभावना

चुनाव प्रक्रिया के तहत अब तक 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जिनमें से चार उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल भी कर चुके हैं। आने वाले दिनों में अन्य प्रत्याशियों के भी मैदान में उतरने की संभावना है।

उधर, कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। उनकी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी गई। इससे पहले उन्होंने कहा था कि यदि कांग्रेस चाहे तो उनके परिवार के बजाय किसी अन्य नेता को उम्मीदवार बना सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी, उसके समर्थन में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करेंगे।

उम्मीदवार और आगामी चुनावी मुकाबले पर टिकी

दतिया उपचुनाव को भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है। अब सभी की नजरें कांग्रेस के उम्मीदवार और आगामी चुनावी मुकाबले पर टिकी हैं।

संबंधित सामग्री

पंजाब की सियासत में नया मोड़: हवाड़ा की पैरोल पर मान को BJP का साथ, अवैध खनन पर एकजुट दिखी कांग्रेस

राज्य

पंजाब की सियासत में नया मोड़: हवाड़ा की पैरोल पर मान को BJP का साथ, अवैध खनन पर एकजुट दिखी कांग्रेस

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल सक्रिय, AAP, कांग्रेस और BJP मैदान में अपने मुद्दों के साथ उतरे।

अनोखे अंदाज में दिखे सीएम डॉ. मोहन, चाक चलाकर बनाया शिवलिंग, बुनकरों-शिल्पियों का किया सम्मान

राज्य

अनोखे अंदाज में दिखे सीएम डॉ. मोहन, चाक चलाकर बनाया शिवलिंग, बुनकरों-शिल्पियों का किया सम्मान

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने शिल्पकारों और बुनकरों को सम्मानित किया और दो नए ई-कॉमर्स पोर्टल्स की शुरुआत की।

पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी

राज्य

पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी

मध्यप्रदेश में पुलिस की नई भर्तियों और पदोन्नतियों के लिए एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों की सराहना की।

पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

राज्य

पत्नी को मनाने की आखिरी कोशिश नाकाम तो भाजपा नेता के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान!

नीरज ने पत्नी के मायके से वापस न आने पर खुदकुशी की। पत्नी के न आने से विवाद में पुलिस कार्रवाई से आहत होकर उठाया यह कदम।

सीहोर में बारिश का कहर, उफनते नाले में फंसी गर्भवती को SDRF ने बचाया, दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

राज्य

सीहोर में बारिश का कहर, उफनते नाले में फंसी गर्भवती को SDRF ने बचाया, दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश के सीहोर में भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा, गर्भवती महिला का SDRF ने किया रेस्क्यू।