डकैत कल्ली गुर्जर का आतंक

चंबल में डकैत कल्ली गुर्जर का आतंक, हाईवे पर ट्रक रोककर की फायरिंग

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में डकैत कल्ली गुर्जर ने हाईवे पर ट्रक रोककर चालक से पैसे मांगे और नहीं मिलने पर फायरिंग की।

By : नरेंद्र सिंह
चंबल में डकैत कल्ली गुर्जर का आतंक, हाईवे पर ट्रक रोककर की फायरिंग

ग्वालियर-चंबल इलाके में एक बार फिर डकैतों की दहशत का मामला सामने आया है। रविवार को एबी रोड पर डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथियों ने दिनदहाड़े एक कंटेनर को रोककर चालक से कथित तौर पर टैरर टैक्स मांगा। पैसे नहीं देने पर गैंग ने फायरिंग कर कंटेनर के 12 टायर फोड़ दिए।

घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। वाहन चालकों में डर फैल गया और कई गाड़ियां रुक गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत गिरोह सिंघाईगढ़ा गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से फरार हो गया।

एबी रोड पर ट्रक को घेरकर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, वारदात रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे सिरसा गांव के पास सिंघाईगढ़ा गांव क्षेत्र में हुई। कंटेनर चालक घनश्याम सिंह गुर्जर निवासी नजीराबाद, भोपाल ने बताया कि वह गुरुकृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर हैं।26 जुलाई को वह हेल्पर चेतराम तोमर के साथ कंटेनर क्रमांक RJ 11 GB 8882 में दिल्ली से भोपाल के लिए परचून का सामान लेकर निकले थे। जब वे सिरसा गांव पार कर सिंघाईगढ़ा के पास पहुंचे, तभी एक बिना नंबर की सफेद जीप से आए डकैतों ने उनका पीछा किया और ओवरटेक कर ट्रक रुकवा लिया।

रंगदारी नहीं देने पर टायरों पर बरसाईं गोलियां

चालक के अनुसार, जीप से उतरते ही डकैतों ने हथियार दिखाकर ट्रक रोक लिया। गैंग के सदस्यों ने हाईवे पर चलने के बदले पैसे देने की मांग की। जब चालक ने पैसे देने से इनकार किया तो कल्ली गुर्जर ने 12 बोर की बंदूक से कंटेनर पर फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग में कंटेनर के 12 टायर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा ट्रक के कांच भी गोलियों से टूट गए। जाते-जाते डकैतों ने चालक को धमकी दी कि हाईवे पर वाहन चलाना है तो पैसे देने होंगे।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी

एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि घटना मोहना और घाटीगांव के बीच हुई है। ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें डकैत गिरोह की तलाश में जुटी हैं।अब पुलिस की चुनौती फरार कल्ली गुर्जर और उसके साथियों तक पहुंचने की है, ताकि हाईवे पर दोबारा इस तरह की वारदातों को रोका जा सके।

संबंधित सामग्री

1981 के डकैत कानून को हाईकोर्ट में चुनौती, संवैधानिक वैधता पर सवाल,सामान्य मामलों में इस्तेमाल का आरोप

1981 के डकैत कानून को हाईकोर्ट में चुनौती, संवैधानिक वैधता पर सवाल,सामान्य मामलों में इस्तेमाल का आरोप

मध्यप्रदेश में डकैत विरोधी कानून की संवैधानिक वैधता को पूर्व गृहमंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने किया नमन, बोले- भावना के अनुरूप काम कर रही सरकार

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने किया नमन, बोले- भावना के अनुरूप काम कर रही सरकार

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नमन किया, उत्तराखंड निर्माण में उनके योगदान को सराहा।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग, कार में लगी गोली

अमृतसर के प्रताप नगर में पूर्व जत्थेदार के घर के बाहर गोलीबारी हुई, पुलिस ने जांच शुरू की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026