पंजाब चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, वड़िंग बने रहेंगे अध्यक्ष; चन्नी स...

कांग्रेस की पंजाब चुनाव तैयारियां

पंजाब चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, वड़िंग बने रहेंगे अध्यक्ष; चन्नी समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाई, विभिन्न चुनावी समितियों का गठन किया गया।

पंजाब चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर वड़िंग बने रहेंगे अध्यक्ष चन्नी समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में कांग्रेस ने अभी से संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। चुनाव से पहले पार्टी हाईकमान ने प्रदेश के लिए विभिन्न चुनावी समितियों का गठन करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कांग्रेस का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनाव के लिए रणनीति को समय रहते अंतिम रूप देना है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता बने रहेंगे

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति (कैंपेन कमेटी) का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वहीं, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा प्रताप सिंह बाजवा भी पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता बने रहेंगे।

पार्टी ने चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति की कमान विजय इंदर सिंगला को सौंपी है। वहीं, वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को चुनाव की कोर कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है। घोषणापत्र तैयार करने की जिम्मेदारी अमर सिंह को दी गई है, जिन्हें घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि समय रहते चुनावी समितियों का गठन करने से संगठनात्मक समन्वय बेहतर होगा और कार्यकर्ताओं के बीच स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की जा सकेंगी। पार्टी अब बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक चुनावी तैयारियों को गति देने की रणनीति पर काम करेगी।

कांग्रेस की प्रमुख नियुक्तियां

कैंपेन कमेटी:चरणजीत सिंह चन्नी (चेयरपर्सन)
चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति:विजय इंदर सिंगला (चेयरपर्सन)
कोर कमेटी:सुखजिंदर सिंह रंधावा (चेयरपर्सन)
घोषणापत्र समिति:अमर सिंह (चेयरपर्सन)
पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष:अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग
कांग्रेस विधायक दल के नेता:प्रताप सिंह बाजवा

गौरतलब है कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसके बाद भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनी। ऐसे में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूत वापसी की तैयारी के साथ संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने में जुट गई है।

संबंधित सामग्री

बाढ़ या भारी बारिश से ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा टिकट रिफंड

राज्य

बाढ़ या भारी बारिश से ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा टिकट रिफंड

मानसून की वजह से रद्द ट्रेनों का टिकट रिफंड प्रक्रिया सरल है। IRCTC और PRS दोनों के लिए यात्री अपने पैसे पूरी तरह वापस पा सकते हैं।

घर में सो रहे बच्चे की कूलर में करंट से मौत,मां मवेशियों को चारा डालने गई थी

राज्य

घर में सो रहे बच्चे की कूलर में करंट से मौत,मां मवेशियों को चारा डालने गई थी

मऊगंज के देवरी गांव में 8 साल के बृजेश की कूलर से करंट लगने के कारण मौत हो गई, माँ मवेशियों को चारा डालने गई थी।

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

राज्य

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

पंजाब में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे हिरासत में लिया गया और डोप टेस्ट की तैयारी हो रही है।

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

राज्य

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

स्काई रूट एयरोस्पेस द्वारा निर्मित विक्रम-1, भारत का पहला निजी प्रक्षेपण यान, का पहला ऑर्बिटल लांच 18 जुलाई को सफल रहा।

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

देश-विदेश

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह मिश्रित प्रदर्शन; सोना और चांदी मज़बूत, रुपया 96 के पार फिसला।