विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे CM योगी, अनाथ बच्चों को भी मिलेगा मुफ्त दाखिला

cm-yogi-reviews-development-projects-free-admission-orphaned-children

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे CM योगी, अनाथ बच्चों को भी मिलेगा मुफ्त दाखिला

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे cm योगी अनाथ बच्चों को भी मिलेगा मुफ्त दाखिला

CM Yogi development projects: उत्तरप्रदेश के समग्र विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब हर महीने के तीसरे सोमवार को बड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। प्रमुख परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जा सकेगा। आनलाइन समीक्षा बैठक दोपहर 3 से 4 बजे के बीच होगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे अधिकारी

स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने इसको लेकर सभी विभागों को निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। संबंधित मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और विभागाध्यक्ष भी आनलाइन बैठक में जोड़े जाएंगे। स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन हर महीने लोगों से जुड़ी 10 परियोजनाओं और कार्यक्रमों को मुख्यमंत्री के सामने समीक्षा के लिए प्रस्तुत करेगा। ऐसी परियोजनाएं भी चुनी जाएंगी, जिनमें राज्य एंव केंद्र के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय जरूरी है। [caption id="attachment_127604" align="alignnone" width="590"]विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे CM योगी विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे CM योगी[/caption]

RTI में अनाथ बच्चों को भी मिलेगा मुफ्त दाखिला

उधर, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अब अनाथ बच्चों को भी चिह्नित कर निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिला दिलाया जाएगा। यह अनाथ बच्चे जिस अनाथालय, बालगृह या जिस परिवार के साथ रह रहे होंगे, उसे परिजन मानकर उसके आधार कार्ड लेकर इन्हें प्रवेश दिया जाएगा। ड्रेस और स्टेशनरी आदि के लिए 5 हजार रुपये भी इसी अभिभावक के आधार सीडेड बैंक खाते में भेजी जाएगी।

CM Yogi development projects: सीटों की संख्या बढ़ी

RTI के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर गरीब परिवार के बच्चों को मुफ्त दाखिला दिया जाता है। अब गरीब परिवार के साथ ही यह अनाथ बच्चे भी नर्सरी और कक्षा एक में निजी स्कूलों में प्रवेश पाएंगे। अब निजी स्कूलों की संख्या बढ़कर 67 हजार हो गई है। पिछले साल तक यह संख्या 62 हजार थी। ऐसे में अब सीटों की संख्या भी बढ़कर 6.70 लाख हो गई है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय, बहनों ने बांधी राखी

राज्य

CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय, बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने थांदला में जनजातीय परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया, परंपराओं को निकट से जाना और स्नेहपूर्वक बातचीत की।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े CBI के हत्थे; जांच में सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

देश-विदेश

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े CBI के हत्थे; जांच में सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच को नया मोड़ दिया, जिससे राजनीतिक दलों के बीच तनाव बढ़ा।

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

राज्य

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हुईं। नेता प्रतिपक्ष और पुलिस DGP से मुलाकात कर न्याय की मांग की।

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

राज्य

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात की और राज्य में 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए अनुमति मांगी।

सीएम डॉ. यादव का 'जन-विश्वास' दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

राज्य

सीएम डॉ. यादव का 'जन-विश्वास' दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा में जन-विश्वास दौरे पर समाधान कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे शिकायतों का निराकरण करेंगे।