खजांची फ्लाईओवर और बरगदवा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण, CM योगी ने विपक्ष पर किया वार

cm-yogi-inaugurates-khajanchi-flyover-bargadwa-rail-overbridge-attacks-opposition

खजांची फ्लाईओवर और बरगदवा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण, CM योगी ने विपक्ष पर किया वार

खजांची फ्लाईओवर और बरगदवा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण cm योगी ने विपक्ष पर किया वार

CM Yogi Flyover Inauguration: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने खजांची फ्लाईओवर और बरगदवा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी ने बरगदवा रेल ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया। साथ ही वह ओवरब्रिज पर कुछ दूर चले भी।

रेल उपरिगामी सेतु का लोकार्पण 

मुख्यमंत्री योगी बरगदवा चौराहे से जेल रोड पर नकहा जंगल-मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 5A पर रेल उपरिगामी सेतु का लोकार्पण किया। इसके निर्माण में 152.19 करोड़ रुपये की लागत आई है। बरगदवा के लोकार्पण स्थल से ही CM योगी आदित्यनाथ खजांची चौराहा पर 96.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लाइओवर को भी लोकार्पित किया। [caption id="attachment_130827" align="alignnone" width="583"]खजांची फ्लाईओवर और बरगदवा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण खजांची फ्लाईओवर और बरगदवा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण[/caption] [caption id="attachment_130828" align="alignnone" width="584"]ओवरब्रिज पर कुछ दूर चले CM ओवरब्रिज पर कुछ दूर चले CM[/caption]

CM Yogi Flyover Inauguration: विपक्ष पर निशाना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी ने विपक्ष पर निशाना साधा। CM ने कहा 2017 से पहले राज्य में भय, आतंक, अराजकता, दंगे और बिमारी थी। ना बेटी सुरक्षित थी ना व्यापारी। जाति के नाम पर राजनिती की जाती थी। प्रदेश के नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ किया जाता था। लेकिन अब BJP के नेतृत्व में समस्या नहीं समाधान की बात होती है। 

जाम से लोगों को मिलेगी राहत

CM Yogi Flyover Inauguration: 1092 मीटर लंबे बरगदवा ओवरब्रिज से रेलवे समपार फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी और महानगर के उत्तरी हिस्से की यातायात और बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज होते हुए महाराजगंज जाने वाले यात्रियों की आसानी होगी। बता दे, 605 मीटर लंबा खजांची फ्लाईओवर जेल बाईपास को स्पोर्ट्स कालेज रोड से सीधी कनेक्टिविटी देता है। इस फ्लाईओवर से कौवाबाग से खजांची चौराहा होते हुए फर्टिलाइजर कारखाना, सोनौली रोड जाना सुगम हो गया है।

संबंधित सामग्री

सिरसा में CM सैनी का एक्शन: JE और ASI को चार्जशीट के आदेश, फ्लैट मामले में विजिलेंस जांच

राज्य

सिरसा में CM सैनी का एक्शन: JE और ASI को चार्जशीट के आदेश, फ्लैट मामले में विजिलेंस जांच

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई करते हुए कई अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट और विजिलेंस जांच के आदेश दिए।

जगराओं में कांग्रेस का केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, PM मोदी और CM मान के पुतले फूंके

देश-विदेश

जगराओं में कांग्रेस का केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, PM मोदी और CM मान के पुतले फूंके

पंजाब के जगराओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले फूंके गए।

जंतर-मंतर पर CJP और निहंगों के बीच झड़प, सरकार का 4 बार बातचीत का ऑफर, CJP बोली - यहां आकर बात करो

देश-विदेश

जंतर-मंतर पर CJP और निहंगों के बीच झड़प, सरकार का 4 बार बातचीत का ऑफर, CJP बोली - यहां आकर बात करो

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और निहंग समूह के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया।

IND vs ZIM T20: श्रेयस अय्यर को अपनी पहली जीत की उम्मीद, रिंकू, तिलक की वापसी

देश-विदेश

IND vs ZIM T20: श्रेयस अय्यर को अपनी पहली जीत की उम्मीद, रिंकू, तिलक की वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अब तक कोई मैच नहीं जीत पाए हैं। आज उनकी जीत की उम्मीद जिम्बाब्वे के खिलाफ जागृत हुई है।

130 साल तक गांव के तालाब में रहा 'गंगाराम'..अब किताब में पढ़ेंगे बच्चे शांत स्वभाव वाले मगरमच्छ की कहानी

राज्य

130 साल तक गांव के तालाब में रहा 'गंगाराम'..अब किताब में पढ़ेंगे बच्चे शांत स्वभाव वाले मगरमच्छ की कहानी

गंगाराम मगरमच्छ, जो 130 साल तक छत्तीसगढ़ के बावा मोहतरा गांव के तालाब में रहा, अब NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल है।