जगराओं में कांग्रेस का केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, PM मोदी और CM मान के पुतले फूंके

पंजाब में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

जगराओं में कांग्रेस का केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, PM मोदी और CM मान के पुतले फूंके

पंजाब के जगराओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले फूंके गए।

जगराओं में कांग्रेस का केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ हल्लाबोल pm मोदी और cm मान के पुतले फूंके

जगराओं में कांग्रेस का केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, PM मोदी और CM मान के पुतले फूंके | None

जगराओं में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और पंजाब में सफाई सेवकों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने तहसील चौक पर धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस प्रधान मेजर सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले फूंककर सरकारों के खिलाफ रोष जताया गया।

प्रदर्शन में फूंके गए पुतले

कांग्रेस ने इस प्रदर्शन में लुधियाना जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों; जगराओं, दाखा, गिल, रायकोट और साहनेवाल के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होने का न्योता दिया था। पार्टी का उद्देश्य दिल्ली और पंजाब की घटनाओं को लेकर सरकारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना था।

पांच में से केवल तीन विधानसभा प्रभारी पहुंचे

प्रदर्शन में हालांकि कांग्रेस के संगठनात्मक स्तर पर एकजुटता की कमी भी नजर आई। पांच विधानसभा क्षेत्रों में से केवल तीन के प्रभारी ही धरने में पहुंचे। जगराओं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, साहनेवाल से विक्रम बाजवा और गिल से कुलदीप बैद ने प्रदर्शन में शिरकत की।

वहीं, दाखा विधानसभा क्षेत्र से कैप्टन संदीप संधू और रायकोट से कमल अमर सिंह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं।

कार्यकर्ताओं से ज्यादा नजर आए नेता

धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं की अपेक्षा नेताओं की संख्या अधिक दिखाई दी। इसे लेकर कांग्रेस के अंदरूनी हालात को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं। शहर में यह चर्चा रही कि यह प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग समर्थक गुट की ओर से आयोजित किया गया था, जबकि पार्टी के दूसरे गुट के कई नेता और कार्यकर्ता इसमें नजर नहीं आए।

प्रदर्शन की एक झलक

कम संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते प्रदर्शन करीब आधे घंटे में ही समाप्त कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार के पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

जग्गा ने सरकारों पर साधा निशाना

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सफाई सेवकों पर लाठियां चलाकर सरकार ने कर्मचारियों का अपमान किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले चुनावों में जनता अपने वोट की ताकत से सरकार को जवाब देगी।

चंडीगढ़ में भी हुआ प्रदर्शन

जग्गा ने दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन जब भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी समस्याएं सामने आती हैं तो उन्हें न्याय मिलने की जगह पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार सरकारों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

संबंधित सामग्री

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

खेल

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्टों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। भारत ने कुल 39 मेडल जीते।

JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

राज्य

JPSC परीक्षा रद्द करने को तैयार सोरेन सरकार, CBI जांच से साफ इनकार

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, सरकार ने कुछ मांगें मानने की सहमति जताई।

 बैठक खत्म! झारखंड में छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी, सरकार ने 50% मांगे मानी

देश-विदेश

बैठक खत्म! झारखंड में छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी, सरकार ने 50% मांगे मानी

झारखंड में भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है, जिसमें JPSC-PT परीक्षा रद्द हुई पर JSSC-CGL परीक्षा बरकरार है।

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्य

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भगत पूर्ण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की।

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

राज्य

जालंधर में CM मान ने रखी गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव, बोले- शिक्षा से ही मिटेगी गरीबी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर में गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र की नींव रखी, जो समानता और भाईचारे के संदेशों को फैलाने का काम करेगा।