सीएम योगी का गोरखपुर दौरा

हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए: सीएम योगी

गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और इलाज के लिए सहायता की आश्वासन दिया।

By : शिवम् पांडेय
हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए: सीएम योगी

गोरखपुर, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने कहा कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी। इसके लिए जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। 

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले। उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर समस्या, शिकायत का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने अलग-अलग मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित और हस्तगत किए। साथ ही निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। 

दिव्यांग के इलाज की व्यवस्था, पेंशन भी बहाल होगी


जनता दर्शन में देवरिया जनपद से आए एक दिव्यांग ने इलाज के लिए सहायता देने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। दिव्यांग से बातचीत में जैसे ही सीएम को उसका आयुष्मान कार्ड न होने की जानकारी हुई तो उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाए। सीएम ने उससे दिव्यांग पेंशन के बारे में भी पूछा तो पता चला कि पेंशन मिलती थी, लेकिन किंचित कारणों से अभी बंद है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उक्त दिव्यांग की पेंशन बहाल कराने के लिए निर्देशित किया। 

गोशाला में गोसेवा की सीएम ने


गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। गोवंश को अपने हाथ से गुड़ खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया। उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंश के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण की जानकारी ली और देखभाल के जरूरी दिशानिर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऑनलाइन शॉपिंग गोदाम में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। CM योगी ने भी संज्ञान लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 सितंबर को गोरखपुर में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय का उद्घाटन करेंगे, साथ ही किशोर संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण भी करेंगे।

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

हरियाणा के मुख्यमंत्री 20 अगस्त को जड़ौला पहुंचेंगे, जहां वे गुरु रविदास की प्रतिमा स्थापना और जनसभा में भाग लेंगे।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली, CM योगी का आदेश - 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली, CM योगी का आदेश - 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा

CM योगी ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के कारण हुई जनहानि का संज्ञान लिया, प्रभावितों को त्वरित मुआवजा देने के निर्देश दिए।

CM योगी ने शुरू की चुनावी तैयारी, मिशन-2027 में जुटे

CM योगी ने शुरू की चुनावी तैयारी, मिशन-2027 में जुटे

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी ने मिशन-2027 के तहत जनसभाओं और विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए व्यापक दौरे शुरू किए हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर