हरियाणा सीएम का जड़ौला दौरा

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

हरियाणा के मुख्यमंत्री 20 अगस्त को जड़ौला पहुंचेंगे, जहां वे गुरु रविदास की प्रतिमा स्थापना और जनसभा में भाग लेंगे।

By : रोहन उमक
कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 20 अगस्त को कैथल जिले के गांव जड़ौला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का पहले गांव क्योड़क में प्रस्तावित कार्यक्रम था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री जड़ौला में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा स्थापना समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह गांव के खेल स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के आयोजक गुहला के पूर्व विधायक ईश्वर सिंह होंगे। प्रशासन ने समारोह को व्यवस्थित और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

हरियाणा सीएम सैनी

साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, पार्किंग, बिजली की तारों को दुरुस्त करने, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा शौचालय, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के लिए प्रस्तावित हेलिपैड की तैयारियों को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो और लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

रूट प्लान में बाधा न आए, अधिकारियों को निर्देश

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुशील कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के रूट प्लान में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी योजना तैयार की गई है, ताकि कार्यक्रम के दौरान जाम जैसी स्थिति पैदा न हो।

सीएम सैनी का काफिला

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करेंगे और कार्यक्रम के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखेंगे।

‘तालमेल से करें तैयारियां, लापरवाही पर होगी कार्रवाई’

एडीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी तालमेल के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की ओर से लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है और जड़ौला में समारोह स्थल से लेकर यातायात व्यवस्था तक सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर जिले में नई सड़कें, एयरपोर्ट सुविधा, और किसानों के लिए बेहतर सिंचाई बिजली व्यवस्था के साथ साकार हो रही हैं योजनाएं।


सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Surbana Jurong का दौरा किया ताकि IMT के लिए आधुनिक, एकीकृत विकास की योजना बना सकें।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर