एक्शन मोड में नजर आए CM योगी, अधिकारियों को दिए निर्देश

cm-yogi-action-mode-directives-to-officials

एक्शन मोड में नजर आए CM योगी, अधिकारियों को दिए निर्देश

एक्शन मोड में नजर आए cm योगी अधिकारियों को दिए निर्देश

CM Yogi Action Mode: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में नजर आए। जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की शिकायत सुनते ही CM योगी तुरंत जिलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी मामलों को गंभीरता से लें, लोगों की समस्याएं सुनें और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनश्चिति करें। 

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी के सामने अवैध अतक्रिमण से जुड़े कई मामले भी रखे गए। CM योगी ने सभी फरियादियों की बात सुनते हुए संबंधित प्रार्थना पत्र स्वीकार किए और जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए।  [caption id="attachment_131905" align="alignnone" width="602"]CM योगी ने सुनी लोगों की शिकायतें CM योगी ने सुनी लोगों की शिकायतें[/caption]

CM ने सुनी शिकायतें

साथ ही, उन्होंने सभी जिलों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय स्तर पर भी लोगों की शिकायतों को सुनें, पीड़ितों को न्याय दिलाएं और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएं। जनता दर्शन में एक महिला अपने बच्चे के साथ पहुंची, जिसका इलाज KGMU में चल रहा है। महिला ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग की, जिस पर CM ने तत्काल आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक मेरा परिवार हैं। [caption id="attachment_131907" align="alignnone" width="602"]बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को किया सलाम बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को किया सलाम[/caption]

CM Yogi Action Mode: इलाज के लिए आर्थिक मदद 

राज्य सरकार सुख-दुख में सभी के साथ खड़ी है। पहले दिन से इलाज के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है और आगे भी दी जाती रहेगी। पैसों की कमी में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। जनता दर्शन में कुछ बच्चे भी अपने परिजनों के साथ पहुंचे। एक महिला के साथ आई बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ को सलाम भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने मुस्कराते हुए उसका नाम पूछा और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चों को चॉकलेट बांटी।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।