सद्गुरु रविदास की 649वीं जयंती, CM योगी ने प्रतिमा और सभागार का किया लोकार्पण

sadguru-ravidas-649th-jayanti-cm-yogi-inaugurates-statue-auditorium

सद्गुरु रविदास की 649वीं जयंती, CM योगी ने प्रतिमा और सभागार का किया लोकार्पण

सद्गुरु रविदास की 649वीं जयंती cm योगी ने प्रतिमा और सभागार का किया लोकार्पण

Sant Ravidas Jayanti 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी ने बाराबिरवा, कानपुर रोड स्थित संत रविदास मठ में संत रविदास जी की प्रतिमा और सभागार का लोकार्पण किया। 

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि संत रविदास का प्रकटीकरण 649 साल पहले काशी के सीर गोवर्धन में हुआ था। इतने सालों के बाद भी उनकी दिव्य आभा से आलोकित होकर यह समाज ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। संत रविदास का जब धराधाम पर प्रकटीकरण पर हुआ, तब देश विदेशी आक्रांताओं से परेशान था। उन्होंने उस समय भी साधना की पवित्रता और उसे कर्म से बदलने का काम किया था। उन्होंने हर नागरिक को वैष्णव परंपरा के अनुरूप जिस उपासना के लिए प्रेरित किया, वह जीवन में कर्म की प्रधानता, मन की शुद्धता को महत्व देता है। सद्गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए

समाज को जोड़ने का किया कार्य

Sant Ravidas Jayanti 2026: CM योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास के वक्तव्य ‘मन चंगा तो कठौती में चंगा’ का जिक्र किया और कहा कि सब कुछ कर्म पर निर्भर करता है। अच्छा कर्म करेंगे तो अच्छा होगा और बुरा कर्म करेंगे तो बुरा फल पाएंगे। संत रामानंद से दीक्षा प्राप्त करने के बाद कर्म साधना के माध्यम से लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। CM योगी ने समाज में भेदभाव का आरोप लगाने वालों को भी आईना दिखाया। 

अलग-अलग जातियों से बनाए 12 शिष्य 

सीएम योगी ने कहा -जगद्गुरु रामानंदाचार्य ने समाज को जोड़ने के लिए मध्य काल में अलग-अलग जातियों से 12 शिष्य बनाए थे। समाज को जोड़ने का जितना बड़ा कार्य उस समय संतों ने किया, वह अद्भुत था। वर्तमान भारत का निर्माण उसी नींव पर हुआ। गुलामी के बंधन को तोड़ने में वही हमारी प्रेरणा रही है।  [caption id="attachment_131780" align="alignnone" width="572"] CM योगी ने प्रतिमा और सभागार का किया लोकार्पण CM योगी ने प्रतिमा और सभागार का किया लोकार्पण[/caption]

Sant Ravidas Jayanti 2026: योगी ने चेताया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी के मन में महापुरुषों, संतों के प्रति मन में श्रद्धा और आदर का भाव होना चाहिए। विभाजनकारी ताकतें बांटेंगी, लेकिन गुलामी कालखंड का स्मरण करते हुए उन्हें सिर उठाने का मौका नहीं देना है। उन्होंने कहा कि संतों की दिव्य साधना से प्राप्त सिद्धि का फल देश को मिलेगा। हम सभी को देश की एकता और संप्रभुता के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। राज्य में सनातन धर्म से जुड़े धर्मस्थलों-महर्षि वाल्मीकि का लालापुर, संत तुलसीदास का राजापुर, मां विंध्यवासिनी धाम, चित्रकूट, अयोध्या, शुकतीर्थ, नैमिषारण्य, मथुरा-वृंदावन, भगवान बुद्ध से जुड़े बौद्ध सर्किट समेत लगभग 1200-1500 स्थानों के पुनरोद्धार के काम किए गए। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने सबका प्रयास, सबका विकास की प्रेरणा दी।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"