CM Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, UKS...

cm-pushkar-singh-dhami-4

CM Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि, UKSSSC पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा

cm pushkar singh dhami सीएम धामी ने पं दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि uksssc पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा

CM Pushkar Singh Dhami: देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित दीनदयाल पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए कहा कि उपाध्याय जी ने अंत्योदय का दर्शन समाज को दिया, जिसे आज केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर मूर्त रूप दे रही हैं। [caption id="attachment_107056" align="alignnone" width="236"]cm dhami cm dhami[/caption]

पुरस्कार पाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का कार्य हो रहा है। उत्तराखंड सरकार भी इसी दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार की शुरुआत की गई है, जिसके तहत बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र और शिक्षक सम्मानित किए जाते हैं। उन्होंने पुरस्कार पाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

CM Pushkar Singh Dhami: मामले में कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए UKSSSC पेपर लीक मामले को लेकर भी कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 25,000 से अधिक नियुक्तियां पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की गई हैं। हालांकि, एक मामले में कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनकी जांच जारी है।

किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

सीएम धामी ने कहा, "इस मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां गहराई से पूरे नेटवर्क की छानबीन कर रही हैं। परीक्षा प्रणाली से जुड़े किसी भी व्यक्ति ने अगर अपनी जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह कोई भी हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।"

लापरवाही के लिए कोई स्थान न हो

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य में भर्ती प्रक्रियाएं पूरी तरह से पारदर्शी रहेंगी और युवाओं के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर योग्य और मेहनती उम्मीदवार को न्याय मिले और भ्रष्टाचार या लापरवाही के लिए कोई स्थान न हो।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।