सीएम नायब सिंह सैनी का संबोधन

गरीबों की सेवा करना ही अलमस्त बापू लाल बादशाह के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि: सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नकोदर में बापू लाल बादशाह के दरबार में उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

गरीबों की सेवा करना ही अलमस्त बापू लाल बादशाह के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि: सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अलमस्त बापू लाल बादशाह जी का जीवन प्रेम, भाईचारे, मानवता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बापू लाल बादशाह जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, समानता और सेवा का संदेश देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

बता दे मुख्यमंत्री सोमवार को पंजाब के जालंधर जिले के नकोदर स्थित अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के दरबार में आयोजित 43वें वार्षिक तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दरगाह के गद्दी नशीन और प्रसिद्ध गायक हंस राज हंस भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

महान संतों की शिक्षाएं समाज को जोड़ती हैं

सीएम सैनी ने कहा कि नकोदर की पवित्र धरती पर आकर उन्हें बेहद खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि बाबा के दरबार में माथा टेकने का अवसर मिलना उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्होंने इस आयोजन के लिए हंस राज हंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आत्मीय स्वागत हमेशा याद रहेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अलमस्त बापू लाल बादशाह जी का मानना था कि जहां सच्चा प्रेम और मानवता होती है, वहां किसी भी प्रकार के भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं होता। यही संदेश आज के समाज के लिए सबसे अधिक प्रासंगिक है।

पंजाब और हरियाणा एक परिवार की तरह

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पंजाब और हरियाणा के रिश्तों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भले ही दोनों राज्य प्रशासनिक रूप से अलग हैं, लेकिन उनकी सांस्कृतिक विरासत, गुरु परंपरा और सामाजिक संबंध बेहद गहरे हैं। उन्होंने दोनों राज्यों को एक ही परिवार के दो भाइयों की संज्ञा देते हुए कहा कि दोनों हमेशा प्रेम, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।सीएम सैनी ने उम्मीद जताई कि जिस तरह हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, उसी तरह पंजाब भी तेजी से प्रगति करेगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत बनाएगा। उन्होंने बाबा लाल बादशाह से दोनों राज्यों की समृद्धि, शांति और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना भी की।

जनकल्याण सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार अलमस्त बापू लाल बादशाह जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और सेवा की भावना को मजबूत करना है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री असीम गोयल, जिला अध्यक्ष सरदार जगबीर सिंह बराड़ और सरदार गुलाब सिंह संधू सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर बाबा लाल बादशाह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

संबंधित सामग्री

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में मान सरकार ने 2026-27 के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 से 1.55 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026