CM धामी ने किया कन्या पूजन, बोले - बेटियों का सम्मान हमारी पहचान

cm-dhami-kanya-pujan-uttarakhand-daughters-respect

CM धामी ने किया कन्या पूजन, बोले - बेटियों का सम्मान हमारी पहचान

cm धामी ने किया कन्या पूजन बोले - बेटियों का सम्मान हमारी पहचान

 CM Dhami Kanya Pujan: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है।

CM धामी ने किया कन्या पूजन

1100 कन्याओं का पूजन 

CM ने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया है। शास्त्रों में भी कन्याओं को सम्मानजनक स्थान दिया गया है।

बेटियों का सशक्तिकरण

CM धामी ने कहा बेटियां अपने संस्कार, स्नेह और त्याग से समाज को सशक्त और समृद्ध बनाती हैं तथा हमारी संस्कृति और परंपराओं की सशक्त वाहक हैं। कन्या पूजन के इस पावन अवसर पर समाज को यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक बेटी को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

[caption id="attachment_142906" align="alignnone" width="967"]1100 कन्याओं का पुजन 1100 कन्याओं का पुजन[/caption]

बेटियों को मिलने वाली सहायता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से बेटियों की शिक्षा और प्रोत्साहन के लिए छात्रवृत्ति, कक्षा 9 में प्रवेश पर साइकिल वितरण, 12वीं उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि, तथा सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह के लिए 61 हजार रुपये तथा व्यक्तिगत विवाह के लिए 55 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है।

 CM Dhami Kanya Pujan: विवाह सहायता

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह सहायता के रूप में 50 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार नंदा गौरा योजना, गौरा देवी कन्याधन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, पोषाहार योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक हर स्तर पर उनके सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।

बेटी की रक्षा का संकल्प 

मुख्यमंत्री धामी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे हर बेटी की रक्षा, शिक्षा और प्रगति का संकल्प लें, जिससे कन्या पूजन की भावना वास्तविक रूप से सार्थक हो सके। CM ने इस अवसर पर प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा में माथा टेका। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, BJP के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, उपाध्यक्ष छावनी परिषद देहरादून विनोद पंवार, BJP नेता विनय गोयल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस की प्रशंसा की, उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस की प्रशंसा की, उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पुलिस के पदोन्नति अभियान और उत्कृष्टता की सराहना की, उन्होंने पुलिस के प्रति नागरिकों के भरोसे को मजबूत बनाने की बात कही।

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

राज्य

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में यूसीसी का अध्यादेश पेश किया, जिससे मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उर्मिला सैनी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता और शिक्षा की सुविधा प्रदान करने का वादा किया।

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच CM धामी के निर्देश, बोले - हर सहायता उपलब्ध कराए

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच CM धामी के निर्देश, बोले - हर सहायता उपलब्ध कराए

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण CM पुष्कर सिंह धामी ने आपात स्थिति प्रबंधन के लिए कई निर्देश दिए हैं।

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति मृत मिला, परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी पर लगाये हत्या का आरोप

जुर्म गाथा

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति मृत मिला, परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी पर लगाये हत्या का आरोप

ओडिशा के बालासोर में जन्मदिन सरप्राइज देने आए पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिवार ने पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप।