चित्रकूट में राहत उपायों की समीक्षा

संकट में ‘सरकार आपके द्वार’: बाढ़ प्रभावितों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अफसरों को 48 घंटे की डेडलाइन

चित्रकूट में अतिवृष्टि के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।

By : सोनिया रायकवार
संकट में ‘सरकार आपके द्वार’: बाढ़ प्रभावितों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अफसरों को 48 घंटे की डेडलाइन

 

अतिवृष्टि से प्रभावित चित्रकूट का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों, किसानों, व्यापारियों और मठ-मंदिरों तक हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी। सीएम योगी ने फसल और मकानों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराने को कहा, ताकि पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने भविष्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

किसानों को मिलेगा नुकसान का मुआवजा

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित किसानों की फसल क्षति का सर्वे जल्द पूरा कराने को कहा। पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए भी प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है।

48 घंटे में बांटनी होगी राहत किट

राहत कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएम योगी ने शेष राहत किट का वितरण 48 घंटे के भीतर प्रभावित लोगों तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राहत सामग्री पहुंचाने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रशासन को प्रभावित परिवारों के बीच लगातार मौजूद रहकर उनकी जरूरत के मुताबिक मदद उपलब्ध कराने को कहा गया। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार उपलब्ध रहेंगी।

मंदाकिनी नदी के कैचमेंट एरिया से हटेगा अतिक्रमण

मुख्यमंत्री योगी ने मंदाकिनी नदी के कैचमेंट एरिया में हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए जनपदीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद करने को कहा गया है। उन्होंने मंदाकिनी नदी के घाटों के विस्तारीकरण के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि सीवर और नालों का पानी किसी भी स्थिति में पवित्र मंदाकिनी नदी में नहीं जाना चाहिए। पर्यटन, सिंचाई और नगर विकास विभाग को आपसी समन्वय से ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

फुट ओवर ब्रिज का होगा सेफ्टी ऑडिट

मंदाकिनी नदी पर बने फुट ओवर ब्रिज की सुरक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) को फुट ओवर ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े निर्माण कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और जहां भी सुधार की जरूरत हो, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए।

एयरपोर्ट मार्ग का काम विजयादशमी से पहले पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट धाम से एयरपोर्ट तक जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह काम विजयादशमी से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। निर्माण कार्य में देरी के कारणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सरकार की प्राथमिकता राहत और पुनर्वास

चित्रकूट में अतिवृष्टि के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। सरकार का फोकस प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने के साथ-साथ भविष्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए स्थायी समाधान तैयार करने पर है।

संबंधित सामग्री

2027 से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी से मिले विनोद तावड़े.. चुनावी रणनीति पर मंथन

2027 से पहले BJP की बड़ी बैठक, CM योगी से मिले विनोद तावड़े.. चुनावी रणनीति पर मंथन

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज की हैं। विनोद तावड़े और अन्य नेताओं ने CM योगी से मुलाकात की, चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

योगी का सपा पर तंज- सैफई महोत्सव पर खर्च की जगह शिक्षा पर पैसा लगाते तो लाखों बच्चों का भविष्य बनता

योगी का सपा पर तंज- सैफई महोत्सव पर खर्च की जगह शिक्षा पर पैसा लगाते तो लाखों बच्चों का भविष्य बनता

उत्तर प्रदेश में शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 81 शिक्षकों को सम्मानित किया, पुरानी व्यवस्थाओं पर निशाना साधा।

शिक्षकों के नाम CM योगी का खास संदेश, सेल्फी वीडियो में बोले- नवाचार से बदल रहा भविष्य

शिक्षकों के नाम CM योगी का खास संदेश, सेल्फी वीडियो में बोले- नवाचार से बदल रहा भविष्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान की सराहना की।

मथुरा में CM योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए

मथुरा में CM योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए

मथुरा में जन्माष्टमी के दौरान भव्य समारोह हुआ, जहां योगी आदित्यनाथ ने पूजा की और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

मथुरा में योगी ने गिनाई बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर ‘कर्फ्यू और दंगों से नहीं, उत्सवों से पहचान’

मथुरा में योगी ने गिनाई बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर ‘कर्फ्यू और दंगों से नहीं, उत्सवों से पहचान’

मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने 229 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनकी कुल लागत 1051 करोड़ रुपये है।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026