Chhattisgarh Liquor Scam: 2500 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य शामिल- ED

chhattisgarh-liquor-scam

Chhattisgarh Liquor Scam: 2500 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य शामिल- ED

chhattisgarh liquor scam 2500 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य शामिल- ed

भूपेश ने पूछा- इतने दिन क्यों लगे, कंप्यूटर खराब था या 'सुपर-CM' छुट्टी पर थे

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने 18 जुलाई को शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। सोमवार को ED ने बताया कि 2019-2022 के बीच में 2500 करोड़ का घोटाला हुआ है, जिससे सरकार को बड़ा नुकसान हुआ है।

जाने ED ने क्या बताया

ED ने बताया कि चैतन्य बघेल के पास 16 करोड़ 70 लाख की अवैध कमाई पाई गई है। रकम को अपनी रियल एस्टेट कंपनियों के जरिए वैध दिखाने की साजिश की। फिलहाल चैतन्य बघेल 22 जुलाई तक यानी 5 दिन की ED रिमांड पर है। जांच एजेंसी कल फिर चैतन्य को कोर्ट में पेश करेगी।

सीएम ने ED को घेरा

इस पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने ED को घेरा है। बघेल ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि ED और भाजपा के बीच गहरा तालमेल है। दोनों एक-दूसरे के लिए काम करते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या अडाणी के दफ्तर का कंप्यूटर खराब हो गया था या भाजपा के 'सुपर सीएम' छुट्टी पर थे?

जानिए ED ने अपने प्रेस नोट में क्या कहा ?

ED ने बताया कि 16.70 करोड़ रुपए की अवैध कमाई (POC) चैतन्य बघेल के पास पाई गई है। इस राशि को उन्होंने अपनी रियल एस्टेट कंपनियों के जरिए वैध दिखाने की साजिश की। नकद भुगतान, बोगस बैंक एंट्रीज और कॉन्ट्रेक्टर को कैश देने जैसी रणनीति के जरिए काले धन को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में खपाया गया।ED के मुताबिक त्रिलोक सिंह ढिल्लो के साथ मिलकर एक योजना बनाई, जिसके तहत ढिल्लो के कर्मचारियों के नाम पर उनके "विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट" में फ्लैट खरीदे गए। चैतन्य को 5 करोड़ रुपए मिले। बैंकिंग रिकॉर्ड से पता चला है कि उस दौरान त्रिलोक सिंह ढिल्लो को शराब सिंडिकेट से पैसा मिला था, जिसे बाद में चैतन्य को ट्रांसफर किया गया।

ED के आरोपों पर भूपेश का पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि अब एक प्रेस रिलीज आया है। मेरे घर 10 मार्च को ED आई, छापेमारी की, लेकिन कोई प्रेस नोट नहीं दिया कि क्या जब्त हुआ। इसके बाद 26 मार्च को CBI ने छापेमारी की, उन्होंने भी कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया।बघेल ने बताया कि मैंने स्वयं ही मीडिया के सामने आकर दोनों बार बताया है कि मेरे घर में क्या मिला है। अब बिना समन मेरे बेटे की गिरफ्तारी के बाद एक प्रेस नोट आया है, वो भी 4 दिन बाद। क्या अडाणी के ऑफिस का कम्प्यूटर खराब हो गया था या फिर चिट्ठी लिखने वाला भाजपा का 'सुपर सीएम' छुट्टी पर था। आखिर इतने दिन क्यों लगे?

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले -  भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: बागेश्वर बाबा बोले - भगवान खुद पापियों को महादंड देंगे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में बड़ी मात्रा में चंदा चोरी हुई है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

देश-विदेश

महाराष्ट्र में TET परीक्षा का क्वेश्चन पेपर 24 घंटे पहले हुआ लीक, परीक्षा रद्द होने की आशंका

महाराष्ट्र में आगामी TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द होने की संभावना है, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

मनोरंजन

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कसा तंज, Video Viral

राखी सावंत ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कई तीखे बयान दिए, जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रिट से शादी करेंगे।

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

राज्य

बिजनौर में युवक ने सांप के साथ की स्टंटबाजी, दांतों से काटते ही जमीन पर गिरा

बिजनौर के शादीपुर गांव में युवक ने सांप के साथ स्टंट करते हुए अपनी तबीयत बिगाड़ ली। सांप को मुंह में डालने के बाद युवक बेहोश हो गया।

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

राज्य

कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद

NHAI की दो मुख्य सड़क परियोजनाएं, स्पर टू हरिद्वार और हरिद्वार बाईपास, लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिससे कुंभ-2027 दौरान ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है।